Homeमध्यप्रदेशपन्ना में खुदाई के दौरान कुआं धंसा, 5 की मौत:परिजन बोले- 3...

पन्ना में खुदाई के दौरान कुआं धंसा, 5 की मौत:परिजन बोले- 3 घंटे में भी नहीं पहुंची प्रशासनिक टीम, रेस्क्यू में देरी से गई जान

पन्ना जिले के एक खेत में कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्‌टी धंस गई। इसमें दबकर 5 मजदूरों की मौत हो गई। इनके नाम आशीष यादव, राजकुमार यादव, रामपाल यादव, चुन्नू यादव और चुनवाद पाल बताए गए हैं। कुएं का काम विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना (वीबी जी राम जी) के तहत किया जा रहा था। हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अजयगढ़ के बीहरपुरवा गांव में हुआ। मृतकों के परिजन का आरोप है कि हादसे के 3 घंटे के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी या कोई सरकारी टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने जेसीबी मंगाकर खुद रेस्क्यू अभियान चलाया। इसी देरी की वजह से मजदूरों को बचाया नहीं जा सका। हादसे के शिकार आशीष, राजकुमार, रामपाल और चुन्नू यादव एक ही परिवार के सदस्य हैं। कलेक्टर ऊषा परमार भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मृतकों के परिजन से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कहा- पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। परिजनों से मिले कमिश्नर और आईजी वहीं देर शाम हादसे में मृत श्रमिकों के परिजनों से मिलने सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी एवं आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला अजयगढ़ पहुंचे। उन्होंने बीहरपुरवा में हुई घटना पर दुख जताते हुए परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान ऊषा परमार, निवेदिता नायडू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मृत श्रमिकों का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ में कराया गया, जबकि अंतिम संस्कार बुधवार 27 मई को होगा। सीएम ने जताया दुख; परिजन को मुआवजे की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना जिले की ग्राम पंचायत बीहरपुरवा के नयापुरवा में निर्माणाधीन कुएं के धंसने से श्रमिकों की मौत पर दुख जताया है। सीएम ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए हैं। देखिए, दो तस्वीरें… पानी पीने बाहर आए 2 मजदूर और पीछे से ढह गया कुआं ग्रामीणों के मुताबिक, बीहरपुरवा निवासी बिन्नू अहिरवार के खेत में 10 दिन से 7 मजदूर कुएं की खुदाई कर रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दो मजदूर पानी पीने के लिए बाहर आए। उनके ऊपर आते ही गीली मिट्टी भरभराकर ढह गई। ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। फिर जेसीबी मंगाकर मजदूरों को निकालने की कोशिश की। सबसे पहले राजकुमार यादव और चुनवाद पाल के शव मिले। इसके बाद एक-एक करके बाकी तीन मजदूरों के शव निकाले गए। आरोप- सरपंच ने खतरनाक जानते हुए भी कराया काम मजदूरों के परिजन राकेश यादव ने रोते हुए कहा- यह कुआं पिछले साल की खुदाई और पानी की वजह से पहले से ही कटा हुआ था। खतरनाक होने की वजह से कोई भी मजदूर वहां काम करने को तैयार नहीं था। सरपंच को पहले से ही पता था कि यहां जान का खतरा है, इसलिए उसने मजदूरों को बुलाने के लिए सामान्य मजदूरी 350 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए करने का लालच दिया। मजदूर पैसों के लिए काम करने गए और हादसे का शिकार हो गए। राकेश ने कहा- सुबह 10 बजे हादसा हुआ, सरकारी टीम दोपहर एक बजे पहुंची। तब कर हमारे लोग दम तोड़ चुके थे। हमारी आवाज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचनी चाहिए, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। यह खबर भी पढ़ें… एमपी में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 की मौत मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंककलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृत मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here