Homeमध्यप्रदेशखजुराहो में कल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन महोत्सव:केंद्रीय आयुष मंत्री पहुंचे;...

खजुराहो में कल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन महोत्सव:केंद्रीय आयुष मंत्री पहुंचे; गर्मी के कारण डेढ़ घंटे कार्यक्रम, ऑनलाइन जुड़ेंगे CM

खजुराहो के विश्व प्रसिद्ध हेरिटेज स्थल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 25वें दिन का काउंटडाउन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को खजुराहो पहुंचे केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि बुधवार को होने वाले इस प्री-इवेंट में क्षेत्रीय सांसद वी.डी. शर्मा और योग आयोग के अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भी इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत या वर्चुअल माध्यम से जुड़ने की संभावना है। हीटवेव के कारण कार्यक्रम की अवधि सीमित मौसम विभाग के खजुराहो में तीव्र हीटवेव और रेड अलर्ट जारी किए जाने के कारण आयोजकों ने कार्यक्रम को संक्षिप्त रखने का निर्णय लिया है। यह आयोजन 27 मई को सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद अतिथियों का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम के अंतिम आधे घंटे में ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ के तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा, जिसके बाद प्रतिभागियों को ‘आयुष आहार’ वितरित किया जाएगा। स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग की थीम पर आयोजन केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने जानकारी दी कि 21 जून को होने वाले मुख्य राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की थीम ‘Yoga for Healthy Aging’ (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) रखी गई है। इस वर्ष का मुख्य राष्ट्रीय आयोजन कोलकाता में होगा। मंत्री ने कहा कि बुजुर्ग अवस्था में निरोगी रहने के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना अनिवार्य है। देशभर में 100 दिनों से जारी हैं तैयारियां मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक डॉ. काशीनाथ समगंडी के अनुसार, योग दिवस की तैयारियां 100 दिन पहले ही शुरू हो गई थीं। नई दिल्ली, बुलढाणा और हैदराबाद के सफल आयोजनों के बाद खजुराहो में यह अंतिम बड़ा प्री-इवेंट है। आयुष मंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि वे भीषण गर्मी के चलते सरकारी एडवाइजरी का पालन करें और धूप में बाहर निकलने से बचें। कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here