रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी हुई है। ठग ने खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का निजी सहायक (PA) बताया और संबलपुर जंगल के बीच गाड़ी में डीजल खत्म होने का बहाना बनाकर 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। मामले में खम्हारडीह थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरंदर मिश्रा ने बताया कि ठग उड़िया टोन में बात कर रहे थे। बच्चो की आवाज आ रही थी, इसी भरोसे में उसने 4 हजार मांगे, लेकिन मैंने 10 हजार रुपए दे दिए। रायपुर में ही 1 हफ्ते पहले मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP के सीनियर नेता धरमलाल कौशिक से लूट हुई थी। बाइक सवार मोबाइल छीनकर भाग निकले थे। लगातार इन घटनाओं पर कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने कहा कि अपराधी भाजपा सरकार से भी नहीं डर रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला ? विधायक पुरंदर मिश्रा के मुताबिक, 25 मई को आरोपी ने विधायक पुरंदर मिश्रा को कॉल किया। सामने वाले ने खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पीए बताया। बातचीत के दौरान उसने गाड़ी में फौरन डीजल डलवाने की बात कहते हुए पैसों की मांग की। राजनीतिक पहचान और भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने विधायक को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में रकम ट्रांसफर करवाई। पहले 4500 रुपए और फिर 5500 रुपए खाते में डलवाए गए। विधायक ने अपने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा को पैसे भेजने के निर्देश दिए थे। दोबारा पैसों की मांग की इसके बाद सेवक ने बताए गए बैंक खाते में कुल 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद आरोपी ने दोबारा पैसों की मांग की। लगातार रकम मांगने और बातचीत में शक होने पर मामले की जांच की गई। इसके बाद पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति फ्रॉड है। ‘प्रशिक्षण शिविर में आया मिस कॉल’ भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, मैं पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में था, वाट्सऐप पर मिस कॉल था। चेक करने पर नंबर नितिन नबीन के पीए का है पता चला। कॉल बैक करने पर उसने संबलपुर के आगे जंगल में फंसने की बात कही, डीजल खत्म होने का बहाना दिया। ‘ओडिया टोन में बात किए तो भरोसा हुआ’ इसके अलावा उसने ड्राइवर के पैसे मांगने की बात ही। ड्राइवर के ओडिया में बात करने पर भरोसा हुआ। उसने डीजल के 4500 रुपए मांगे, लेकिन मैंने इंसानियत के नाते 10 हजार रुपए भेज दिए। ड्राइवर ने खुद को रायपुर के राम मंदिर के पास रहने वाला बताया। ऐसे में मैंने उसे वापस आने पर मिलने के लिए कहा। कांग्रेस बोली- प्रदेश में अपराध बढ़े कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, प्रदेश में चोरी, लूट, डकैती और हत्या आम हो चुकी है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। एक हफ्ते के अंदर भाजपा के दो-दो विधायकों के साथ इस प्रकार की घटनाएं हो सकती है तो आम जनता का क्या ही होगा। अपराधी सरकार से भी नहीं डर रहे हैं। आरोपी की लोकेशन खंगाल रही पुलिस सेवक नारायण मिश्रा ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ट्रांजेक्शन डिटेल की जांच शुरू कर दी है। वहीं क्राइम ब्रांच की साइबर टीम भी आरोपी की लोकेशन खंगाल रही है। पुलिस बोली- जांच जारी इस पूरे मामले में खम्हारडीह थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी ने नितिन नबीन का पीएम बनकर विधायक से 10 हजार रुपए की ठगी की है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है आगे की जांच की जा रही है। ……………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक से लूट, आरोपी अरेस्ट: मॉर्निंग वॉक के समय मोबाइल छीनकर भागा था, भूपेश बोले- ‘सुशासन’ पर तमाचा रायपुर में बीजेपी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट का शिकार हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर…
