Homeमध्यप्रदेशCMHO ऑफिस के पास 2 टुकड़ों में मिला नवजात:अशोकनगर में झाड़ियों में...

CMHO ऑफिस के पास 2 टुकड़ों में मिला नवजात:अशोकनगर में झाड़ियों में शव को नोच रहे थे कुत्ते; राहगीरों ने देख तो भगाया

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में CMHO कार्यालय और सर्किट हाउस के बीच लगभग 2 महीने के नवजात का शव मिला है। मासूम के शव को कुत्तों ने नोच डाला। डेडबॉडी दो टुकड़ों में मिली। सुबह राहगीरों और स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के पास कुत्तों को नोचते हुए देखा। राहगीरों के मुताबिक, सुबह एक कुत्ता सर्किट हाउस की ओर से मुंह में कुछ दबाकर ले जा रहा था, लेकिन उस समय किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। वहीं कुछ देर बाद झाड़ियों के पास 3-4 कुत्ते कुछ नोचते हुए दिखे। नवजात के शव को नोच रहे थे कुत्ते इस दौरान शक होने पर राहगीर पास पहुंचे तो नवजात का शव देखकर घबरा गए। कुत्ते मासूम के शरीर को नोच रहे थे। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कुत्तों को वहां से भगाया। डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। ये तस्वीरें देखिए… राहगीरों ने देहात पुलिस को दी सूचना वहीं जानकारी मिलते ही देहात थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पहचान में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज देहात पुलिस स्टेशन के प्रभारी भुवनेश शर्मा ने बताया – दो महीने के एक शिशु का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। फिलहाल CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। मामले से जुड़ी जानकारी अस्पताल से भी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के अस्पतालों, प्रसूति केंद्रों और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पुलिस यह पता लगा रही है कि नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चे की मौत कुत्तों के काटने से या पहले हो चुकी थी। …………………………….. यह खबर भी पढ़ें भोपाल में पानी की टंकी में डूबने से मासूम की मौत राजधानी के अरेरा कॉलोनी ई-3 इलाके में शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसे में तीन साल के मासूम की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। मासूम लव अहिरवार घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक पानी से भरी टंकी में जा गिरा और किसी को भनक तक नहीं लगी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here