Homeदेशमनीषा हवलदार ने पैसों के लिए NEET पेपर लीक किया:CBI को 6...

मनीषा हवलदार ने पैसों के लिए NEET पेपर लीक किया:CBI को 6 दिन की रिमांड मिली; शिक्षा मंत्री ने री-एग्जामिनेशन के लिए राज्यों को पत्र लिखा

NEET-UG पेपर लीक केस में पुणे से गिरफ्तार फिजिक्ट टीचर पर आरोप है कि उसने कुछ छात्रों के साथ पैसों के बदले परीक्षा से जुड़े सवाल और कंटेंट शेयर किया। CBI ने पुणे कोर्ट को यह जानकारी दी थी। बाद में मनीषा को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया। स्पेशल जज अजय गुप्ता ने उन्हें छह दिन की CBI की कस्टडी में भेज दिया है। CBI ने पूछताछ और बाकी आरोपियों से आमना-सामना कराने के लिए मनीषा की कस्टडी मांगी थी। CBI ने हवलदार को 22 मई को गिरफ्तार किया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 21 जून को होने वाली नीट (UG) री-एग्जामिनेशन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सफल तरीके से आयोजित कराने के लिए देश के सभी मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है। वहीं, NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के सदमे में लातूर की मैथिली अशोक सोनवणे (18) फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मनीषा, 1992 से संस्थान में फिजिक्स की लेक्चरर थीं। उनके पास MSc, BEd की डिग्री है। वह 30 जून को रिटायर होने वाली हैं। 3 मई को हुए NEET एग्जाम के बाद इसके पेपर लीक होने की खबर सामने आई। इस केस में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपी मनीषा हवलदार के खिलाफ CBI के 3 दावे… लातूर में एक और NEET स्टूडेंट के सुसाइड की खबर महाराष्ट्र के लातूर के एक किसान ने दावा किया है कि उसकी 18 साल की बेटी ने पेपर लीक की वजह से NEET एग्जाम कैंसिल होने के बाद हुए तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। गोंडेगांव गांव की रहने वाली मैथिली अशोक सोनवणे ने 16 मई की सुबह अपने खेत में एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बताया कि उसका पोस्टमॉर्टम और बाकी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। मैथिली के पिता अशोक विट्ठल सोनवणे ने रविवार को पुलिस को एक बयान दिया, जिसमें दावा किया गया कि मैथिली, जिसने 3 मई को हुई परीक्षा दी थी। परीक्षा रद्द होने से मानसिक तनाव में थी। वह इसे संभाल नहीं पाई और उसने अपनी जान दे दी। NEET परीक्षा 12 मई को रद्द, 21 जून को दोबारा होगी NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया। NEET केस से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें… —————————- NEET से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट ने NTA से पूछा-पिछली गलती से क्या सीखा: कोई सबक नहीं लिया, ये दुखद; NEET पेपर लीक पर केंद्र-CBI से भी जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट ने NEET पेपर लीक मामले में सोमवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा- यह दुखद है कि NTA ने पहले हुए पेपर लीक मामले से कोई सबक नहीं लिया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि NTA गुरुवार तक हलफनामा दाखिल करे और बताए कि 2024 में दिए गए निर्देशों और मॉनिटरिंग कमेटी की सिफारिशों पर क्या कदम उठाए गए। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here