छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना बलरामपुर जिले के ग्राम पीपरपान की है, जहां रविवार शाम बाइक सवार मजदूरों की तेज रफ्तार बाइक चलती ट्रैक्टर में जा घुसी। हादसे में चारों की मौत हो गई। मामला सनावल थाना क्षेत्र का है। ट्रैक्टर ड्राइवर ने हादसे के बाद गाड़ी नहीं रोकी बल्कि घायलों को 100 मीटर तक घसीटकर ले गया, वहीं उन्हें तड़पता छोड़ भाग निकला। मृतकों में सभी चचेरे भाई है, एक ही परिवार के हैं। वे मजदूरी करते थे और राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र है। दूसरी घटना नेशनल हाईवे-130 (अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग) पर हुई। जजगा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 ग्रामीणों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर गए और कई मीटर तक घिसटते चले गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों ग्रामीण मेहमानी में जजगा आए थे और रात करीब 10 बजे वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। एक्सीडेंट की तस्वीरें देखिए… केस 1- ट्रैक्टर में घुसी बाइक, 4 मौतें जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6:30 बजे सुन्दरपुर मोड़ से आगे सनावल रोड पर हादसा हुआ। ग्राम पीपरपान के पास ईंट से लदे ट्रैक्टर ने तेज रफ्तार में लापरवाहीपूर्वक युवकों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, ट्रैक्टर चालक प्रेमचंद यादव ने हादसे के बाद घायलों को करीब 100 मीटर तक घसीटा। बाद में उसने घायलों को वाहन से निकालकर सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद ट्रैक्टर का इंजन अलग कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद न एम्बुलेंस को सूचना दी गई, न घायलों के इलाज के लिए कोई मदद की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले चारों की मौत स्थानीय राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि समय पर इलाज मिल जाता तो युवकों की जान बच सकती थी। ट्रैक्टर छिपाने का भी आरोप परिजनों ने आरोप लगाया कि, अशोक यादव ट्रैक्टर का इंजन छिपाने के लिए ग्राम बगरा स्थित अपने ससुराल ले गया। वहीं रामनारायण यादव पर दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को छिपाने और साक्ष्य मिटाने में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग मृतक पंडो जनजाति के थे। समाज के अध्यक्ष उदय कुमार पंडो ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन से हादसे में शामिल ट्रैक्टर को जल्द बरामद करने और ड्राइवर प्रेमचंद यादव, भाई रामनारायण यादव और ट्रैक्टर मालिक अशोक यादव के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। पीएम के लिए भेजा शव सनवाल थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि घटना पर मर्ग कायम कर शव के पोस्टमार्टम के लिए वाड्रफनगर नगर भेजा गया है। मामले में उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। केस 2 – कार बाइक की भिड़ंत, 2 मौतें सरगुजा जिले में नेशनल हाईवे-130 (अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग) पर जजगा के पास रविवार रात हादसा हुआ। जजगा की ओर से आ रहे बाइक सवार जैसे ही ग्रामीण सड़क से नेशनल हाईवे-130 पर पहुंचे, तभी बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों ग्रामीण मेहमानी में जजगा आए थे और रात करीब 10 बजे वापस लौट रहे थे। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर कई मीटर तक घिसटते रहे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। मृतकों में ये शामिल …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… सड़क-हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्य की मौत: कार बेकाबू होकर डिवाइडर टकराई,फिर चलती ट्रक के पीछे जा घुसी,चौथिया-कार्यक्रम से लौट रहे थे छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और चलती ट्रक के पीछे जा घुसी। पढ़ें पूरी खबर…
