Homeमध्यप्रदेशबहन को बचाने कुएं में कूदा भाई, दोनों की मौत:छतरपुर में नहाते...

बहन को बचाने कुएं में कूदा भाई, दोनों की मौत:छतरपुर में नहाते समय पैर फिसलने से गिरी किशोरी; बड़े भाई ने पानी में उतराते देखे शव

छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बागवान में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर बने कुएं में नहाते समय 13 वर्षीय किशोरी का पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए 15 वर्षीय सगा भाई भी कुएं में कूद गया, लेकिन गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मुस्कान राजपूत सुबह घर के पास खेत पर बने कुएं पर नहा रही थी। कुएं में सुरक्षा के लिए मुंडेर (बाउंड्री) नहीं बनी थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। उसे डूबता देख पास ही खड़ा उसका भाई सत्यजीत राजपूत भी बहन को बचाने के लिए तुरंत कुएं में कूद गया। गहरे पानी के कारण बाहर नहीं निकल सका सत्यजीत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सत्यजीत ने अपनी बहन को बचाने का काफी प्रयास किया। कुएं की गहराई और पानी अधिक होने के कारण वह खुद भी बाहर नहीं निकल सका। देखते ही देखते दोनों भाई-बहन गहरे पानी में डूब गए। बड़े भाई ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया
घटना का पता तब चला जब दोनों का बड़ा भाई निरंजन राजपूत कुएं के पास पहुंचा। पानी में भाई-बहन के शव उतराते देख उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को कुएं से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत लवकुश नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here