Homeमध्यप्रदेशरोजगार सहायकों के रिटारमेंट की उम्र 62 साल होगी:भोपाल में सीएम का...

रोजगार सहायकों के रिटारमेंट की उम्र 62 साल होगी:भोपाल में सीएम का ऐलान, आपराधिक केसों में बरी हुए GRS की नौकरी में फिर वापसी होगी

भोपाल के जंबूरी मैदान पर ग्राम रोजगार सहायकों का सम्मेलन हुआ। इस कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव ने कई घोषणाएं कीं। सीएम ने कहा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। हर सेक्टर में काम कर रहे हैं। बिना मांगे आपकी तरफ ध्यान दे रहे हैं। सरकार आपके साथ खड़ी है। आपको जब काम का टारगेट देते हैं तो काम आप करो आपकी चिंता सरकार करेगी। ये आवश्वासन आपको दे रहा हूं। आप सबने पारिश्रमिक बढ़ाने की मांग की थी। तो 9 हजार से बढ़ाकर दोगुना 18 हजार किया था। अब पंचायत सचिव के रिक्त पदों के मामले में, आयु सीमा के मामले में, अनुकंपा के मामले में आपके जनप्रतिनिधियों की बैठक कराकर ठोस निर्णय लेने वाले हैं। रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट उम्र 62 साल होगी सीएम ने कहा- आपसे गांव के विकास की अपेक्षा करते हैं। हमने रोजगार सहायकों की आयु सीमा 62 साल की है। जो बहनें रोजगार सहायक हैं उन्हें प्रसूति अवकाश, मातृत्व अवकाश, ऐच्छिक अवकाश, पुरुष ग्राम रोजगार सहायक को 15 दिनों का पितृत्व अवकाश दिया जाएगा। ऐसे विषयों पर हम काम कर रहे हैं। आपराधिक मामलों से बरी होने पर फिर मिलेगी नौकरी सीएम ने कहा- किसी कारण से किसी रोजगार सहायक पर आपराधिक प्रकरण बन जाए और बाद में वो निर्दोष सिद्ध हो जाए तो उसे पुन: सर्विस में लेने की गारंटी हम सरकार के माध्यम से घोषणा करते हैं। जब कोई अपराध नहीं किया तो फिर क्यों बाहर करना? सबसे पहले आपके हितों के साथ सुरक्षा और सम्मान से गांव के विकास को जोड़कर देखने की दृष्टि हमने शुरु की है। भोपाल आ रहे रोजगार सहायकों की मौत पर सीएम ने दस-दस लाख की मदद का ऐलान सीएम ने कहा- आज यहां आ रहे हमारे दो रोजगार सहायक मित्र हुरजी मेड़ा और लखन कमोदिया की असमय मृत्यु हुई है मैं दोनों साथियों के परिवारों को दस-दस लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा करता हूं। जो घायल हैं उनके इलाज की व्यवस्था सरकार करेगी। गंभीर घायलों को एक लाख और अन्य घायलों को 50 -50 हजार रुपए दिए जाएंगे। अब एमपी में 28 मई तक होगी गेहूं खरीदी सीएम ने कहा- अगली बार सरकार के माध्यम से बहुत सारे काम कराना है। अभी तो गेहूं खरीदी चल रही है। हमने यह घोषणा की थी कि हम 23 मई तक गेहूं खरीदी करेंगे। पूरे देश में सबसे ज्यादा गेहूं मप्र सरकार के माध्यम से खरीदा गया है। पिछले साल 75 लाख मीट्रिक टन खरीदा था। इस बार सौ लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेंगे। स्लॉट बुकिंग के आधार पर यदि किसी कारण से कोई किसान गेहूं नहीं बेच पाते तो 28 मई तक गेहूं खरीदा जाएगा। जिन किसानों ने स्लॉट बुक किया है उनका गेहूं खरीदेंगे। बिना रोजगार सहायक पंचायत बेकार आपके माध्यम से शासन की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की सारी बातें होती हैं। सचमुच, जैसे शरीर के अंदर आत्मा नहीं हो तो शरीर बेकार है, उसी प्रकार पंचायत में रोजगार सहायक नहीं हो तो पंचायत भी बेकार है।
गांधी जी के शब्दों में, “इस भारत की आत्मा गांव में बसी है।” गांव के अंदर बस ग्राम स्वराज और सूरज दोनों का सपना महात्मा गांधी जी ने देखा था। डीबीटी के माध्यम से, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज वह सपना पूरा हो रहा है। इसके ध्वजवाहक आप सभी लोग हैं। आपके माध्यम से ही यह हो रहा है। कोई भी अभियान हो, दिल्ली से चले या भोपाल से चले, आपके बिना पूरा नहीं हो सकता। यह पक्की बात है। अगर इस पूरे कार्यक्रम की ड्राइविंग सीट पर कोई है, तो वह आप सभी हैं। इस साल हमने कृषक कल्याण वर्ष मनाया है। इसलिए मैं आपकी भूमिका को बहुत अच्छी तरह समझ रहा हूं। जैसे भगवान राम के शासनकाल में रावण के युद्ध के समय हनुमान जी की जो भूमिका थी, वैसी ही भूमिका आप सबकी है। हनुमान जी ने अपने पूरे कार्यकाल में युक्ति से, बुद्धि से, बल से, पराक्रम से और पुरुषार्थ से अपनी तमाम कुशलता के साथ जो कार्य किए, वे पूरे समाज के लिए सदैव आदर्श रूप में दिखाई देते हैं। उनके सामने जितने भी असंभव कार्य आए, उन्होंने उन्हें संभव बना दिया। समुद्र पार करने से लेकर सुरसा के मुंह से निकलने तक, हर चुनौती को उन्होंने अपनी बुद्धिमता से पार किया। रोजगार सहायक के पास भी यही बुद्धिमता होनी चाहिए। गरीब से गरीब आदमी की, छोटे से छोटे व्यक्ति की भावनाओं को समझने वाली और समाधान करने वाली प्राथमिक इकाई आप हैं। कलेक्टर और एसपी जो काम नहीं कर सकते, वह ग्राम रोजगार सहायक कर सकते हैं। आपके माध्यम से गरीब से गरीब व्यक्ति की जिंदगी बेहतर बनाने का कार्य हमारा भाव है। आप रोजगार सहायक ही नहीं, गांव के निर्माण के सहायक भी हैं। गांव को आत्मनिर्भर बनाने, गांव के अंदर उन्नति लाने, गरीब महिला, किसान और युवा सभी के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आप सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं।
आज बदलते दौर में माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ग्राम स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की बात हो रही है। बिजली, पानी, सड़क के बाद अब डिजिटल भारत का सपना भी आपके माध्यम से पूरा हो रहा है। आप ही इसके ड्राइवर हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here