Homeमध्यप्रदेशइंदौर में ₹1 करोड़ की एमडी-ड्रग्स के साथ 5 अरेस्ट:पुलिस को देख...

इंदौर में ₹1 करोड़ की एमडी-ड्रग्स के साथ 5 अरेस्ट:पुलिस को देख भाग रहे आरोपियों की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, रेपिडो चालक निकले तस्कर

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 1 किलो एमडी ड्रग्स के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। आरोपियों की कार से 1 किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। इसके अलावा एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई करने जा रहे थे। भागने के दौरान आरोपियों की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी की। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो कार और दो बाइक वहां पहुंचीं। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने लगे। भागने के दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। क्राइम ब्रांच ने झालावाड़ निवासी नवीन सोलंकी (25) और शंकर सिंह (33), उज्जैन निवासी विक्रम सिंह (31) और नरेंद्र सिंह (26) और इंदौर के सिलिकॉन सिटी निवासी गोविंद शर्मा (29) को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान कार से 1 किलो एमडी ड्रग्स, देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने ड्रग्स, दो बाइक, स्कॉर्पियो, हथियार और कारतूस समेत कुल 1 करोड़ 21 लाख 20 हजार रुपए का माल जब्त किया है। सैलून और रेपिडो चलाने वाले भी ड्रग्स तस्करी में शामिल एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की बैकट्रेसिंग कर इसकी पूरी लिंक तोड़ने की कोशिश करेगी। साथ ही आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। बरामद स्कॉर्पियो किसकी है और इस पूरे मामले में उसकी क्या भूमिका है, इसकी भी जांच की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी नवीन सोलंकी और गोविंद सैलून में काम करते हैं और रेपिडो भी चलाते हैं, जबकि बाकी आरोपी खेती किसानी का काम करते हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here