Homeमध्यप्रदेश3 साल की बच्ची गड्ढे में गिरी, मौत:शादी समारोह के दौरान गार्डन...

3 साल की बच्ची गड्ढे में गिरी, मौत:शादी समारोह के दौरान गार्डन के पीछे खेलते समय हादसा

पिपरिया के बनखेड़ी में रविवार को एक शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। यहां एक मैरिज गार्डन के पीछे बने गंदे पानी के गड्ढे में गिरने से 3 साल की मासूम बच्ची अमायरा की जान चली गई। बनखेड़ी के कन्हवार गांव में जरारिया गार्डन में मुस्लिम समाज का एक शादी समारोह चल रहा था। कंवर गांव के रहने वाले असलम अपनी बेटी अमायरा के साथ वहां आए थे। बच्ची खेलते-खेलते गार्डन की बाउंड्री पार कर गई और पास ही बने गंदे पानी के गड्ढे में जा गिरी। गड्ढा गहरा होने के कारण वह उसमें डूब गई। दो घंटे की तलाश के बाद मिला शव जब काफी देर तक अमायरा नहीं दिखी, तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। करीब दो घंटे तक जब कुछ पता नहीं चला, तो सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। फुटेज में बच्ची गंदे नाले की तरफ जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद जब वहां तलाश की गई, तो पानी से बच्ची का शव मिला। जांच में जुटी पुलिस बनखेड़ी थाने के सब इंस्पेक्टर एमएम ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। परिवार के सदस्य समीर ने बताया कि अमायरा, ऑटो चलाने वाले असलम खान की छोटी बेटी थी। असलम का एक बड़ा बेटा भी है। इस हादसे के बाद से परिवार का बुरा हाल है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here