Homeमध्यप्रदेश5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे हाथ पर भी जलने के निशान पाए गए। इसके अलावा चेहरे और गले पर भी छाले हो गए थे। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू करते हुए मलहम लगाया और बच्चे को बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया। घायल बालक के पिता दीपक भील ने बताया कि बेटे को पकौड़ी खाने का बहुत शौक है। उसने अपनी मां से पकौड़ी बनाने को कहा था। मां ने पकौड़ी बनाकर दी और बाद में बर्तन धोने चली गई। इसी बीच बच्चा गर्म तेल के पास पहुंच गया और हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि बच्चे के हाथ समेत शरीर के कई हिस्से जल गए हैं, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here