ईरान जंग के बीच एक और LPG टैंकर होर्मुज पार कर भारत पहुंच गया है। मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला टैंकर ‘सिमी’ 20 हजार टन LPG लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, जंग शुरू होने के बाद अब तक 15 LPG जहाज भारत पहुंच चुके हैं। टैंकर ‘सिमी’ ने 13 मई को होर्मुज स्ट्रेट पार किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत आने वाला LPG जहाज ‘MV सनशाइन’ भी हाल ही में सुरक्षित तरीके से होर्मुज पार कर चुका है। जहाजों की सुरक्षित आवाजाही में भारतीय नौसेना समेत कई एजेंसियां मदद कर रही हैं। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत में कहा कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षा बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा। अराघची ने कहा कि दोस्त देशों को व्यापारिक सुरक्षा के लिए ईरान पर भरोसा हो सकता है। वहीं ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि क्षेत्र में शांति स्थापित होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. इजराइल-लेबनान सीजफायर 45 दिन बढ़ा: अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच 45 दिन संघर्षविराम बढ़ाया गया। 29 मई को सैन्य प्रतिनिधियों की बैठक भी होगी। 2. ट्रम्प बोले- ईरान 20 साल परमाणु कार्यक्रम रोके तो मंजूर: ट्रम्प ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर पहली बार स्थायी रोक की बजाय 20 साल के सस्पेंशन की बात कही। साथ ही कहा कि ईरान को लेकर उनका धैर्य खत्म हो रहा है। 3. चीन ने होर्मुज पर अमेरिकी प्रस्ताव का विरोध किया: चीन ने होर्मुज पर UN में अमेरिका-बहरीन समर्थित प्रस्ताव को गलत समय और गलत कंटेंट वाला बताया। 4. तेहरान में US-इजराइल हमलों से 1260 मौतें: ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिका के इजराइल के हमलों में 1260 मौतें और 51 हजार घर, 10 हजार से ज्यादा गाड़ियां और सैकड़ों बाइक भी क्षतिग्रस्त हुईं। 5. दक्षिण लेबनान में इजराइली हमले जारी: सीजफायर बढ़ने के बावजूद इजराइल ने कई इलाकों में एयरस्ट्राइक और गोलाबारी की। लगातार हमलों के कारण लोग पलायन कर रहे हैं। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
