Homeमध्यप्रदेशCM हाउस के सामने ट्विशा के परिजनों का हंगामा:मुलाकात की जिद पर...

CM हाउस के सामने ट्विशा के परिजनों का हंगामा:मुलाकात की जिद पर अड़े; 5 दिन पहले सुसाइड कर चुकी रिटायर्ड जज की बहू

रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में परिजन मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे हैं। सीएम हाउस के मुख्य द्वार पर खड़े होकर उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने की गुहार लगाई। हालांकि स्टाफ ने उन्हें समस्या लिखकर देने और उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन मिलने की मांग पर अड़े हुए हैं। करीब एक घंटे से परिजन मुख्यमंत्री निवास के मुख्य द्वार पर डटे हुए हैं। श्यामला हिल्स थाना स्टाफ सहित टीआई और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लगातार समझाइश का प्रयास कर रहे हैं। शव पांच दिन से एम्स में,‎ परिजनों को पीएम रिपोर्ट पर संदेह‎
बाग मुगालिया एक्सटेंशन (कटारा हिल्स)‎निवासी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू‎ और समर्थ सिंह की पत्नी ट्विशा ने 12 मई की‎ रात छत पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली‎ थी। 12 दिसंबर 2025 को हुई शादी के बाद से‎ ही परिजनों ने पति व सास पर बेटी को‎ मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना देने और हत्या करने‎ के आरोप लगाए हैं। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत की‎ वजह हैंगिंग बताई गई है
परिजनों का आरोपी है कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत की‎ वजह हैंगिंग बताई गई है लेकिन शरीर‎ पर मल्टीपल इंजरी (कई चोटें) मिली हैं।‎ससुराल पक्ष द्वारा शव मांगने पर मायके वालों ने‎ उन्हें शव देने से इनकार कर दिया गया। मामले में ‎कटारा हिल्स पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार की‎दरम्यानी रात सास गिरिबाला और पति समर्थ के‎खिलाफ दहेज हत्या व प्रताड़ना का केस दर्ज‎ किया। कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद‎ शनिवार को पुलिस ने गिरिबाला की गिरफ्तारी‎ और मुचलके की कार्रवाई पूरी की। वहीं सोमवार‎ को पति समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका पर‎ कोर्ट में सुनवाई होनी है।‎ रिटायर्ड प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व‎‎जिला उपभोक्ता फोरम‎‎(बेंच-2) की अध्यक्ष‎‎ गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा ‎‎‎शर्मा का शव मौत के पांच‎ ‎दिन बाद भी एम्स की मर्चूरी‎ ‎में रखा है। परिजनों ने ‎‎‎एफआईआर और फिर सास ‎‎को मिली अग्रिम जमानत का ‎‎हवाला देकर शव लेने से इनकार कर दिया।‎ ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने बेटी के शरीर‎ पर चोट के निशान देख पीएम रिपोर्ट पर संदेह‎ जताया है और दिल्ली एम्स में दोबारा ‎पोस्टमार्टम की मांग की है।‎ शनिवार को पुलिस कमिश्नर से मिले थे परिजन
शनिवार को परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से‎ मुलाकात कर दो आवेदन सौंपे। पहला आवेदन ‎दिल्ली एम्स में दोबारा पीएम कराने और दूसरा घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज व साक्ष्य‎ सुरक्षित करने का है। पुलिस दोबारा पीएम के‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎लिए कानूनी सलाह ले रही है, जिसमें दो-तीन ‎दिन लग सकते हैं। हालांकि, पुलिस के अनुसार‎दोबारा पीएम का फैसला कोर्ट को करना है।‎ देखें तस्वीरें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here