Homeदेशराजस्थान का बाड़मेर लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म, पारा 47.3°C:यूपी-बिहार समेत 5...

राजस्थान का बाड़मेर लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म, पारा 47.3°C:यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; हिमाचल में घरों-गोशालाओं की छतें उड़ीं

राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जारी है। देश में सोमवार को सबसे गर्म राजस्थान का बाड़मेर रहा। यहां तापमान 47.3°C दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर में तापमान 46.5°C, फलोदी में 45.6°C, बीकानेर में 45.3°C और जोधपुर में 44.9°C रहा। देश के अन्य राज्यों में महाराष्ट्र के अकोला में तापमान 45.1°C, जलगांव में 44.3°C, अमरावती में 44°C, गुजरात के अहमदाबाद और अमरेली में 44.3°C और मध्य प्रदेश के धार में 44°C दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में सोमवार सुबह तेज आंधी-तूफान, बारिश और 65 किमी प्रति घंटे तक चली हवाओं से भारी नुकसान हुआ। कुल्लू में 5 घरों और 7 गोशालाओं की छतें उड़ गईं, जबकि मंडी, शिमला और कांगड़ा में पेड़ गिरने से सड़कें जाम हो गईं। राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह करीब एक घंटे बारिश हुई। शाम को श्रीगंगानगर में ओले गिरे। उत्तराखंड के 9 जिलों में बारिश हुई। पिथौरागढ़ में मूसलाधार बारिश हुई। यहां सड़कें नदी की तरह बन गईं। हरियाणा के 3 जिलों में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश में आज आंधी-बारिश और ओले गिर सकते हैं। वहीं बिहार, छत्तीसगढ़, पंजाब में 15 मई और हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक आंधी-बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट है। देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल मैप में देखिए अगले दो दिन मौसम का हाल 13 मई: पूर्वी यूपी, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि का असर बना रह सकता है। पंजाब और हरियाणा में भी तेज हवाएं चलने की आशंका है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में बारिश के साथ बिजली गिर सकती है। 14 मई: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश, गरज-चमक और 30-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है। देशभर से मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here