Homeछत्तीसगढ़गर्लफ्रेंड से रेप कर प्राइवेट फोटो-VIDEO वायरल किए:नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर...

गर्लफ्रेंड से रेप कर प्राइवेट फोटो-VIDEO वायरल किए:नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाया, दूसरी लड़की से शादी की, अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर बॉयफ्रेंड ने नाबालिग छात्रा से रेप किया, फिर उसे धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब गर्लफ्रेंड ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। छात्रा पर दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जिससे परेशान होककर पीड़िता ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला गांधीनगर थाना इलाके का है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। जानिए क्या है पूरा मामला ? पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, सरगुजा के सलका पतराटोली निवासी अनोज दास (24) से उसकी पहचान एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। मोबाइल नंबर एक्सचेंज होने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी ने छात्रा को अंबिकापुर के पटपरिया स्थित अपने किराए के मकान में बुलाया। शादी करने का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने चोरी-छिपे लड़की के निजी पलों के वीडियो और फोटो बना लिए। धोखा देकर दूसरी शादी की, विरोध करने पर ब्लैकमेल किया रिश्ते में मोड़ तब आया जब आरोपी अनोज दास ने पीड़िता को बताए बिना किसी दूसरी युवती से शादी कर ली। पीड़िता ने जब दूसरी शादी का विरोध किया, तो आरोपी ने डराने के लिए उसके प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। फोटो वायरल करने के बाद वह पीड़िता को फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा और ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। जिससे छात्रा परेशान हो गई। पॉक्सो और IT एक्ट के तहत केस दर्ज छात्रा की शिकायत पर लटोरी पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया, जिसे बाद में गांधीनगर थाना ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1)ए, 64(2), आईटी एक्ट की धारा 67 (बी) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार कर भेजा गया जेल इस मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी अनोज दास को उसके गांव सलका पतराटोली (थाना दरिमा) से रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। …………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… लड़की के ससुराल पहुंचा युवक, बोला-दुल्हन मेरी गर्लफ्रेंड:कहा- 3 साल से रिलेशन में, दोनों के फोटो-वीडियो भी है, दूल्हा बोला- तलाक चाहिए, रिसेप्शन कैंसिल छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शादी के 2 दिन बाद दुल्हन का बॉयफ्रेंड ने उसके ससुराल पहुंच गया। वहां उसने जमकर हंगामा किया। बॉयफ्रेंड ने ससुराल वालों से कहा कि दुल्हन उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों के बीच लंबे समय से संबंध हैं। उसने दावा किया कि उसके पास दोनों के वीडियो और फोटो भी हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here