Homeमध्यप्रदेशटाइगर का मूवमेंट, दहशत में 7 गांव के लोग:भोपाल में किसानों ने...

टाइगर का मूवमेंट, दहशत में 7 गांव के लोग:भोपाल में किसानों ने रात में खेतों में जाना बंद किया; बोले- शिकार का खतरा बढ़ा

12 दिन से टाइगर के मूवमेंट से भोपाल के 7 गांवों में दहशत है। किसान रात में सिंचाई के लिए खेतों में नहीं जा रहे, जबकि राहगीरों ने रास्ते बदल लिए हैं। वन विभाग ने ट्रैप कैमरे लगाए, लेकिन टाइगर का पता नहीं चल सका। भोपाल से 25 किलोमीटर दूर कनेरा और आसपास के गांवों में पिछले 12 दिनों से टाइगर का मूवमेंट देखा जा रहा है। इस दौरान वह 5 गाय-भैंसों का शिकार कर चुका है। कनेरा गांव से करोंदखुर्द, कधैया, छापर, अगरिया, मुगालिया कोट और चांचड़ जुड़े हैं। दैनिक भास्कर की टीम टाइगर के इन्हीं मूवमेंट वाले इलाकों में पहुंची और जाना कि लोगों में कितना डर है? खेतों में सब्जियां लगाई, सिंचाई नहीं कर पा रहे सबसे पहले भास्कर की टीम कनेरा गांव पहुंची, जहां सबसे पहले टाइगर दिखाई दिया था। यहां पास में पुल पातरा नदी और आर्मी का प्रतिबंधित क्षेत्र है। वन विभाग ने यहां और अन्य स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए हैं। रविवार को वन विभाग की टीम ने फिर सर्चिंग की, लेकिन टाइगर का पता नहीं चल पाया। कनेरा के रहवासी और जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने बताया कि कनेरा-अगरिया और पुल पातरा नदी किनारे किसानों ने सब्जियों की फसल लगा रखी है। यहां किसान रात में सिंचाई के लिए जाते थे, लेकिन टाइगर के मूवमेंट के कारण अब बाहर नहीं निकल रहे हैं। कनेरा से अगरिया के बीच खेत पर बने घर में शादी है, इसलिए ज्यादा एहतियात बरती जा रही है। ग्रामीणों को डर है कि टाइगर गांव के आबादी वाले हिस्से में न पहुंच जाए। टाइगर के साथ तेंदुए का भी मूवमेंट ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में टाइगर के साथ तेंदुए का मूवमेंट भी है। यह क्षेत्र रायसेन से जुड़ा है। सीमा क्षेत्र में कई बार टाइगर और तेंदुए देखे जा चुके हैं, जिनका कनेरा और आसपास के इलाकों में भी मूवमेंट रहता है। DFO बोले- रायसेन से आ सकता है टाइगर भोपाल के डीएफओ लोकप्रिय भारती ने बताया कि कनेरा समेत आसपास के गांवों में मूवमेंट देखने को मिला है। भोपाल के आसपास करीब 20 बाघ हैं और नई रिपोर्ट में संख्या बढ़ सकती है। हालांकि, जहां अभी मूवमेंट बताया जा रहा है, वहां टाइगर नहीं है। संभवत: रायसेन जिले से बाघ यहां आया हो। वन विभाग की टीम ट्रैप कैमरे लगाकर सर्चिंग कर रही है। रात में शिकार करने निकलता है बाघ पुल पातरा नदी के पुल से गुजर रहे अगरिया के लक्ष्मण ने बताया कि टाइगर का मूवमेंट रात में देखने को मिल रहा है। इस वजह से वे खेत में नहीं जा रहे। कई ग्रामीणों ने मवेशी चराना भी बंद कर दिया है। मोहन सिंह जाट ने बताया कि कई लोगों ने रास्ता बदल लिया है। वे 5 से 6 किमी घूमकर आ-जा रहे हैं, ताकि बाघ से सामना न हो। वन विभाग की टीमें सर्चिंग कर रहीं सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम हर रोज सर्चिंग कर रही है, लेकिन टाइगर का पता नहीं चल सका। रविवार को भी टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि टाइगर पहाड़ी और नदी किनारे के रास्तों से गांव तक पहुंच रहा है। वह खलिहानों और गांव के बाहर बंधे मवेशियों को शिकार बना रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here