Homeछत्तीसगढ़चोरी के आरोप में जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया, VIDEO:सूरजपुर में पंप...

चोरी के आरोप में जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया, VIDEO:सूरजपुर में पंप के साथ पकड़ाए थे युवक, FIR दर्ज, 1 महीने में दूसरी घटना

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को चोरी के आरोप में 2 युवकों को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि युवकों को पंप चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक पंप के साथ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित युवकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अगर युवकों के साथ मारपीट की गई है तो दोषियों पर कार्रवाई होगी। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। बता दें कि एक महीने में यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी पस्ता गांव में चोरी के शक में युवक का आधा सिर मुंडवा कर गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई थी। इसके बाद मारपीट करते हुए उसे उसकी पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया था। पहले देखिए ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, छिंदिया गांव के रहने वाले धनसाय (35) और मुकेश (25) पर खेती-किसानी करते हैं। दोनों पर खेत से समरसिबल पंप चोरी करने के आरोप है। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने धनसाय और मुकेश को रंगे हाथों चोरी करते हुए पकड़ा है। ग्रामीणों ने दोनों को सजा के तौर पर जूते-चप्पलों की माला पहनाई। इतना ही नहीं चोरी का सामान उनके पीठ पर लादकर पूरे गांव में घुमाया गया। घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। पुलिस बोली- आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई हालांकि, पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों का मुलाहिजा कराया जा रहा है। अगर उनके साथ मारपीट की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवकों को इस तरह गांव में घुमाने वाले ग्रामीणों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक महीने के अंदर दूसरी घटना सूरजपुर जिले में 2 सप्ताह पहले भी एक युवक को अमानवीय सजा दी गई थी। पस्ता गांव के ग्रामीणों ने युवक पर सोलर पैनल सिस्टम के तार चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पस्ता गांव के सरपंच पति और ग्रामीणों ने युवक को अपने गांव में समझौते के लिए बुलाया था। लेकिन पंचायत में उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद युवक का आधा सिर मुंडवा दिया और गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई। फिर उसके साथ मारपीट करते हुए पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान भीड़ ने युवक की पत्नी को भी नहीं छोड़ा गया। उसे भी साथ में घुमाकर अपमानित किया गया। वहीं युवक के पिता ने मामले की शिकायत रामानुजनगर थाने में की। पुलिस ने कहा था कि मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। …………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… आधा सिर मुंडवाया, जूते-चप्पल की माला पहनाई, अर्धनग्न कर घुमाया,VIDEO: चोरी के शक में ग्रामीणों ने दी सजा; पत्नी से भी बदसलूकी, रेप की धमकी छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चोरी के शक में युवक को गांव वालों ने अमानवीय सजा दी है। युवक का आधा सिर मुंडवा कर उसके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई। इसके बाद मारपीट करते हुए उसे उसकी पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया। पत्नी का कहना है कि उससे भी मारपीट की गई और रेप कर जान से मारने की धमकी दी गई। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here