Homeमध्यप्रदेशपन्ना में कार ने कॉन्स्टेबल को टक्कर मारी:बाइक से मझगवां चौकी जा...

पन्ना में कार ने कॉन्स्टेबल को टक्कर मारी:बाइक से मझगवां चौकी जा रहा जवान घायल; ड्राइवर मौके से भागा

पन्ना के नेशनल हाईवे-39 पर शनिवार रात एक बेकाबू कार ने ड्यूटी कर लौट रहे पुलिस कॉन्स्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मझगवां चौकी में तैनात 32 वर्षीय कॉन्स्टेबल सुम्मेर सिंह शनिवार रात सरकारी काम निपटाकर पन्ना से अपनी चौकी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के ‘पर्यावरण बैरियर’ के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आरक्षक की बाइक के परखच्चे उड़ गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार सहित फरार हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने आरक्षक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मौका पाकर कार चालक वाहन सहित वहां से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और आरक्षक का हाल जाना। डॉक्टरों के अनुसार, घायल पुलिसकर्मी की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है। कार नंबर के आधार पर तलाश शुरू पुलिस ने घटनास्थल पर मिले इनपुट और वाहन नंबर (MP15 CB 7242) के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है और कार चालक की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here