Homeदेशभास्कर अपडेट्स:बिहार में टीचिंग जॉब के उम्मीदवारों पर लाठीचार्ज, राहुल बोले- देश...

भास्कर अपडेट्स:बिहार में टीचिंग जॉब के उम्मीदवारों पर लाठीचार्ज, राहुल बोले- देश के युवा BJP के झूठ से तंग आ चुके हैं

कांग्रेस MP राहुल गांधी ने शनिवार को BJP सरकार पर बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने बिहार में प्रदर्शन कर रहे टीचर उम्मीदवारों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की आलोचना की। कांग्रेस नेता ने X पर एक पोस्ट में लिखा- कल पटना में टीचर उम्मीदवार जो अपने रोजगार के अधिकार के लिए शांति से विरोध कर रहे थे, उन्हें बिहार पुलिस ने फिर से बेरहमी से पीटा। बेरोजगार युवाओं को BJP का जवाब: लाठियां। बेरोजगारी आज भारत में सबसे बड़ी बीमारी है और इसका सबसे बुरा असर बिहार और उत्तर प्रदेश के युवाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने लिखा- लाखों युवा, डिग्री और हुनर ​​लेकर दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन BJP सरकार को न तो उनकी परवाह है और न ही आपकी। जब युवा अपना हक मांगने के लिए सड़कों पर उतरते हैं तो उन्हें नौकरी नहीं दी जाती बल्कि उनकी पीठ पर लाठियां बरसाई जाती हैं। भारत के युवा BJP के झूठ से तंग आ चुके हैं। वे अब चुप नहीं रहेंगे। कांग्रेस हर मोड़ पर उनके साथ खड़ी है। आज की अन्य खबरें… पुणे में NCP(SP) नेता पर स्याही फेंकी गई, पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी पुणे में एनसीपी (शरद पवार गुट) के प्रवक्ता विकास लवांडे पर हुए हमले ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। जानकारी के अनुसार, जब वे एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तब उन पर स्याही फेंकी गई और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। हमलावरों का आरोप है कि लवांडे ने वारकरी संप्रदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस घटना के विरोध में लवांडे ने पुलिस स्टेशन पर धरना दिया, वहीं विधायक रोहित पवार ने इस हमले की निंदा करते हुए उनके लिए सुरक्षा की मांग की है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here