उज्जैन में गर्मी एक बार फिर अपने तेवर दिखाने लगी है। शुक्रवार को पारा एक फिर 42 डिग्री पार कर गया। जिसके चलते दिन भर भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान होते रहे। तीन दिन से पारा 40 डिग्री से भी कम था दो दिन में पारा एकाएक तीन डिग्री बढ़ गया। करीब 11 दिन बाद एक फिर पारा 42.4 दर्ज किया गया , इससे पहले 26 अप्रैल को 42.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। जिसके चलते दिन भर भीषण गर्मी रही, दोपहर में सड़कें सूनी दिखाईं दी, जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले थे, उन्होंने गर्मी से बचाव कर सड़कों पर दिखाई दिए। मौसम विभाग की मानें तो अगले हफ्ते गर्मी इसी तरह लोगों को परेशान करेगी और पारा 40 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना बनी रहेगी।
