Homeमध्यप्रदेशशादी से मुकरा युवक, युवती पक्ष ने किया अपहरण:प्रेम-प्रसंग में शादी टूटने...

शादी से मुकरा युवक, युवती पक्ष ने किया अपहरण:प्रेम-प्रसंग में शादी टूटने पर युवती के भाई ने युवक का अपहरण किया

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने युवती के भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया, जिसके बाद पुलिस उसे लेकर उज्जैन पहुंची है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, नायता मुंडला निवासी फिरोज पटेल का उज्जैन निवासी एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों के परिवारों के बीच शादी की बात भी तय हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि फिरोज ने शादी को लेकर युवती के परिजनों को एक गार्डन में बुलाया था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद युवती पक्ष को लगा कि फिरोज ने शादी से पीछे हटकर उन्हें धोखा दिया है। इसी बात से नाराज होकर युवती के भाई भावेश यादविक ने अपने साथियों के साथ मिलकर फिरोज का अपहरण कर लिया। आरोप है कि आरोपी जबरन फिरोज को कार में बैठाकर उज्जैन ले जा रहे थे। इस दौरान फिरोज के एक परिचित ने घटना देख ली और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही बाणगंगा पुलिस ने बरोली टोल नाके पर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी भावेश यादविक को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फिरोज को उज्जैन ले जाकर शादी कराने की तैयारी में थे। फिलहाल पुलिस ने युवती के भाई और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here