Homeछत्तीसगढ़रायपुर में घर से मिला बम बनाने का रॉ मटेरियल:वायर-एयरगन, कैमिकल और...

रायपुर में घर से मिला बम बनाने का रॉ मटेरियल:वायर-एयरगन, कैमिकल और डेटोनेटर नुमा सामान बरामद, कांग्रेस नेता के साले पूछताछ करेगी पुलिस

राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध रॉ मटेरियल, तार और अन्य सामान मिला है। सूचना मिलते ही रायपुर नॉर्थ थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम वार्ड नंबर-13 में मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान एक संदिग्ध बैग से बैटरी, वायर, एयरगन, दो बोतल कैमिकल और डेटोनेटर नुमा सामान बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। डीसीपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह सामान विजय देवांगन नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जो कि किसी कांग्रेस नेता का साला है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस जल्द ही मामले में खुलासा करेगी। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- मितानिन का है मकान पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविशंकर शुक्ल वार्ड के रावाभाठा इलाके में मितानिन पुष्पा साहू का मकान है। पुष्पा साहू और उनके परिवार का बीरगांव निवासी विनय देवांगन से परिचय है। बुधवार की शाम विनय मितानिन के घर बैग लेकर पहुंचा था। उसने कहा कि वह बैग अभी कुछ समय के लिए यहां रख रहा है और बाद में ले जाएगा। इसके बाद वह वहां से चला गया। मितानिन को इस पर शक हुआ, तो उसने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को सूचना दी। स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे पार्षद सूचना मिलने पर अश्वनी यादव रात में मितानिन के घर पहुंचे और सुबह आने की बात कहकर वहां से रवाना हो गए। बुधवार की सुबह 8 बजे वार्ड पार्षद स्थानीय रहवासियों के साथ मौके पर पहुंचे और बैग खोलकर जांच की। जांच के दौरान उसमें एयर गन और देसी बम बनाने का सामान मिला। इसके बाद पार्षद ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर नॉर्थ जोन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी मामले की जांच पुलिस अधिकारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस विनय देवांगन का यह सामान बताया जा रहा है, वह कांग्रेस नेता का साला है। पुलिस अब विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी कर रही है। CCTV खंगाल रही पुलिस मौके पर पहुंचे बम स्क्वॉड ने संदिग्ध सामग्री की जांच की। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घर में मौजूद लोगों से पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। …………………….. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भिलाई में कार को बम से उड़ाने का LIVE VIDEO: धमाके से थर्राए लोग, नकाबपोश ने खड़ी गाड़ी में सेट किया टाइमर; दूर जाकर किया ब्लास्ट छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक कार को बम से उड़ा दिया गया। कार में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। इस धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। ब्लास्ट का CCTV फुटेज भी सामने आया, जिसमें एक युवक कार के पास दिखा। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here