Homeमध्यप्रदेश10 लाख में डील, टीआई ने 5 लाख में छुड़ाया:तस्करों को फाइव...

10 लाख में डील, टीआई ने 5 लाख में छुड़ाया:तस्करों को फाइव स्टार होटल में बंधक रखा था; मोबाइल में नकली नोट के वीडियो थे

इंदौर में तस्कर को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। विजय नगर के तत्कालीन एसीपी आदित्य पटले की जांच रिपोर्ट में तस्कर आरिफ के बयान सामने आए हैं, जिनमें पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक एसीपी पटले ने 18 अक्टूबर 2025 को अपनी जांच रिपोर्ट डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक को सौंपी थी। 12 पेज की इस रिपोर्ट में तत्कालीन टीआई चंद्रकांत पटेल पर अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं रखने की बात कही गई है। वहीं एएसआई भूपेंद्र सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह जादौन, आरक्षक कपिल सोनानिया और राधेश्याम उर्फ राधे राठौर को दोषी बताया गया है। फिलहाल मामले में जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। होटल में बंधक बनाकर मारपीट का आरोप जांच रिपोर्ट में दर्ज बयान के मुताबिक तस्कर आरिफ ने बताया कि उसे और वसीम को पकड़ने के बाद एक होटल में रखा गया था। वहां अजहर नाम का युवक पहले से मौजूद था। आरिफ ने आरोप लगाया कि होटल में प्रमोद शर्मा, लोकेंद्र खींची और राधेश्याम राठौर ने उसके साथ मारपीट की। उससे पूछा गया कि 5 दिन पहले जो माल लेकर आया था वह कहां है?, उसने जवाब दिया कि माल बेच चुका है और कुछ खुद इस्तेमाल कर लिया। वसीम ने कहा- 10 लाख मांगे थे आरिफ ने बयान में कहा कि पूछताछ के दौरान उसने वसीम से कहा कि तूने मुझे फंसा दिया। इस पर वसीम ने कथित तौर पर जवाब दिया कि उससे 10 लाख रुपए मांगे गए थे और कहा गया था कि आरिफ को बुलाकर पकड़वा दो, फिर तुम्हें छोड़ दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक वसीम ने यह भी बताया कि बड़ौद थाना टीआई ने विजय नगर टीआई से बात की थी। इसके बाद वसीम के चाचा से कहा गया कि 5 लाख रुपए लेकर आओ और अपने आदमी को छुड़ा ले जाओ। आरिफ के बयान के अनुसार कुछ देर बाद लोकेंद्र खींची के मोबाइल पर फोन आया, जिसके बाद वसीम को छोड़ने के निर्देश मिले। इसके बाद वसीम को होटल से बाहर ले जाकर छोड़ दिया गया। आरिफ के फोन से कस्टमर दीपक को बुलाया जांच रिपोर्ट में दर्ज बयान के मुताबिक आरिफ ने बताया कि होटल में उसके एक ग्राहक दीपक का फोन आया था। दीपक ने माल की डिमांड की तो वहां मौजूद लोकेंद्र ने उसे बुलाने के लिए कहा। उसने दीपक को चंदन नगर चौराहे पर बुलाया, जहां पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी दीपक को लेकर विजय नगर इलाके में घूमते रहे। आरिफ ने दावा किया कि बाद में दीपक ने अपने एक दोस्त के जरिए 40 हजार रुपए मंगवाकर लोकेंद्र को दिए, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। आरिफ ने बयान में बताया कि अगले दिन उसके मोबाइल पर धार जिले के गुणावत निवासी उसके दोस्त शिवम का फोन आया। शिवम ने बताया कि प्रदेश के बाहर से उसका एक दोस्त माल लेकर आया है और पूछा कि क्या उसे माल चाहिए। आरिफ के मुताबिक बातचीत सुनने के बाद लोकेंद्र ने इशारे में शिवम को भी बुलाने के लिए कहा। इसके बाद उसने शिवम से कहा कि वह माल लेने को तैयार है और उसे इंदौर बुला लिया जाए। हालांकि शिवम ने कहा कि वह अपने मामा के यहां शादी में है और बालाजी ढाबे पर जाकर कपिल नाम के व्यक्ति से मिलने को कहा। ढाबे पर माल दिखाते ही घेर लिया आरिफ के बयान के अनुसार इसके बाद प्रमोद शर्मा, राधेश्याम, लोकेंद्र और तीन अन्य लोग उसे लेकर बालाजी ढाबे पहुंचे। वहां शिवम द्वारा दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद कपिल ने एक युवक को बुलाया, जिसके पास कथित तौर पर माल था। आरिफ ने बताया कि जैसे ही युवक माल लेकर पहुंचा, उसे कार में बैठाकर माल दिखाने को कहा गया। माल दिखाते ही दूसरी कार में बैठे पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और सभी को वापस होटल ले आए। आरिफ के मुताबिक होटल में उस समय एएसआई भूपेंद्र सिंह भी मौजूद थे। पत्नी ने गोल्ड लोन लेकर दिए आरिफ ने पुलिस वालों को पैसें आरिफ ने अपने बयान में दावा किया है कि उसे छोड़ने के बदले पुलिसकर्मियों ने पैसों की मांग की थी। इसके लिए उसकी पत्नी ने गोल्ड लोन लेकर रकम का इंतजाम किया। आरिफ के अनुसार उसने अपनी पत्नी को फोन कर पैसों की व्यवस्था करने को कहा। बाद में उसकी पत्नी ने लोकेंद्र खींची को एक लाख रुपए दिए, जिसके बाद उसे विजय नगर इलाके में छोड़ दिया गया। आरिफ ने बयान में कहा कि उसकी पत्नी ने यह रकम राजवाड़ा स्थित गोल्ड लोन कंपनी से गोल्ड लोन लेकर जुटाई थी। 20-30 हजार लेकर छोड़े गए लोग आरिफ ने आगे बताया कि अगले दिन उसके दोस्त शिवम का फोन आया। शिवम ने कहा कि कपिल और उसके साथियों का कोई पता नहीं चल रहा है। इस पर आरिफ ने उसे बताया कि उन्हें विजय नगर थाना पुलिस पकड़कर ले गई है। आरिफ के मुताबिक उसने शिवम को लोकेंद्र खींची का नंबर भी दिया और कहा कि बात कर लो, काम हो जाएगा। बाद में शिवम ने उसे बताया कि कपिल और उसके साथ पकड़े गए तीन लोगों को छोड़ दिया गया, लेकिन उनसे भी पैसे लिए गए। किसी से 20 हजार तो किसी से 30 हजार रुपए लेकर छोड़ा गया। मोबाइल में मिली थी नकली नोट की वीडियो आरिफ ने अपने बयान में यह भी दावा किया कि बालाजी ढाबे पर जो युवक मंडीदीप से माल लेकर आया था, उसके मोबाइल में नकली नोटों से जुड़ा वीडियो मिला था। उसके मुताबिक शिवम ने बताया कि इसके बाद पुलिसकर्मी उस युवक को कहीं बाहर लेकर गए थे। हालांकि बाद में उस युवक के साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी उसे नहीं दी गई। ACP की रिपोर्ट दबाने के आरोप मामले में सबसे बड़ा सवाल जांच रिपोर्ट को लेकर उठ रहा है। जानकारी के मुताबिक एसीपी पटले ने जांच रिपोर्ट डीसीपी जोन-2 को भेज दी थी, लेकिन तकनीकी खामियों का हवाला देकर रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट अनुमोदन के लिए पुलिस कमिश्नर कार्यालय भेजी गई, जहां महीनों तक मामला लंबित रहा। बाद में फाइल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून) कार्यालय पहुंची, लेकिन वहां से भी दोषियों पर कार्रवाई किए बिना दोबारा डीसीपी कार्यालय भेज दी गई। ये खबर भी पढ़ें… पुलिस ने तस्करों को फाइव स्टार होटल में बंधक बनाया इंदौर के विजय नगर थाने के चार पुलिसवालों ने वर्दी को वसूली का हथियार बना लिया। आगर मालवा के बड़ौद से एक ड्रग तस्कर को उठाकर लाए, उसे थाने ले जाने के बजाय शहर के एक आलीशान 5-स्टार होटल में दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और 5 लाख रुपए की वसूली की। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here