Homeमध्यप्रदेशबंगाल में 86% रहा सीएम मोहन का स्ट्राइक रेट:7 सीटों पर किया...

बंगाल में 86% रहा सीएम मोहन का स्ट्राइक रेट:7 सीटों पर किया प्रचार 6 पर जीती बीजेपी; प्रदेश के 5 नेताओं को मिली थी जिम्मेदारी

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल के रिजल्ट की है। जहां बीजेपी पहली बार 294 सीटों में से 206 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी की इस जीत में मप्र के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भी पूरी ताकत लगाई है। सीएम मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सात सीटों पर प्रचार किया। सीएम का स्ट्राइक रेट 86% रहा है। बांकुरा से शुरू किया चुनावी अभियान, जिले की सभी सीटें जीती बीजेपी डॉ. मोहन यादव का बंगाल चुनाव अभियान 2 अप्रैल को बांकुरा जिले से शुरू हुआ। सीएम ने बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन में हिस्सा लिया और संयुक्त जनसभा को संबोधित किया। यही क्लस्टर आगे चलकर भाजपा के लिए सबसे मजबूत साबित हुआ। मेदिनीपुरी में जीते, कमरहाटी में हारे 18 अप्रैल को सीएम ने कोलकाता और मेदिनीपुर में प्रचार किया। सीएम ने कमरहाटी में बीजेपी उम्मीदवार अरूप चौधरी और मेदिनीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी दिलीप घोष के समर्थन में प्रचार किया।
मेदिनीपुरी में तो बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष 30 हजार के बडे़ अंतर से टीएमसी केंडिडेट को हराकर जीत गए। लेकिन, कमरहाटी में अरुप चौधरी टीएमसी उम्मीदवार से चुनाव हार गए। बीजेपी ने चुनिंदा नेताओं को भेजा बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चुनिंदा नेताओं को ही भेजा था। सीएम डॉ मोहन यादव के अलावा केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधायक रामेश्वर शर्मा, मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद डॉ उमेश नाथ महाराज को भी भेजा था। रामेश्वर शर्मा जहां रहे वहां के हाल जान लीजिए

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here