पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से बड़ा उलटफेर सामने आया है। तमिलनाडु में महज दो साल पहले बनी एक्टर विजय की पार्टी TVK ने चौंकाते हुए बढ़त बना ली है। शुरुआती रुझानों में TVK 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चलती दिखाई दे रही है। वहीं, केरल में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। करीब 10 साल बाद UDF की वापसी होती दिख रही है। UDF गठबंधन में कांग्रेस, मुस्लिम लीग और केरल कांग्रेस के गुट शामिल हैं। कांग्रेस जहां दर्जनों सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं कई सीटों पर जीत भी दर्ज कर चुकी है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मना रहे कार्यकर्ता रुझानों के बीच मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अलग-अलग भाजपा कार्यालयों में जीत का जश्न शुरू हो गया है। कहीं कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाई जा रही है तो कहीं ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया जा रहा है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन सहित कई शहरों में सड़कों पर कार्यकर्ता नाचते-गाते नजर आए। पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय भी भावुक नजर आए और उनकी आंखें नम हो गईं। जश्न की तस्वीरें देखिए… ……………………………………………. यह खबर भी पढ़ें 1. बंगाल-असम में बीजेपी को बढ़त, प्रदेश कार्यालय में जश्न पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। बंगाल में शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। वहीं असम में भी भाजपा को बढ़त है। शुरुआती रुझाने के बाद बीजेपी कार्यालय में समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है और जीत के दावों के बीच तैयारियां तेज हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. बंगाल में भाजपा 194 सीट पर आगे, 4 जीती बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। रुझानों में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 194 और टीएमसी 88 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 4 सीट जीत गई है, एक सीट टीएमसी के खाते में आई है। पढ़ें पूरी खबर… 3. केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक, तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। 2 साल पहले बनी एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर वन हो गई है। TVK 107 सीटों पर आगे चल रही है। पढ़ें पूरी खबर…
