Homeमध्यप्रदेशबंगाल-असम में बीजेपी को बढ़त, प्रदेश कार्यालय में जश्न:कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खाई,...

बंगाल-असम में बीजेपी को बढ़त, प्रदेश कार्यालय में जश्न:कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खाई, उज्जैन में डोल की थाप पर थिरकीं महिला कार्यकर्ता

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। बंगाल में शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। वहीं असम में भी भाजपा को बढ़त है। शुरुआती रुझाने के बाद बीजेपी कार्यालय में समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है और जीत के दावों के बीच तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दैनिक भास्कर से कहा कि कांग्रेस देश के नक्शे से गायब हो गई है। भाजपा कार्यालय में जश्न के माहौल के बीच कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाई जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जीत की बधाई देते हुए मजाकिया लहजे में कार्यकर्ताओं से कहा कि झालमुड़ी मेरे लिए नई नहीं है। वो इसलिए क्योंकि कोलकाता में मेरी ससुराल है। उधर, जश्न के लिए पटाखे भी मंगा लिए गए हैं। उज्जैन में डोल की थाप पर थिरके कार्यकर्ता
बंगाल में बीजेपी की जीत पर उज्जैन की बंगाली कॉलोनी में भी उत्सव का माहौल नजर आया। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से शंख बजाकर खुशी जताई। नव नियुक्त प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी की मौजूदगी में बंगाली महिलाओं ने सामूहिक रूप से जश्न मनाया और जीत की खुशी साझा की। कुल 824 सीटों के चुनाव परिणाम आएंगे देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल (294 सीट), तमिलनाडु (234 सीट), केरल (140 सीट), असम (126 सीट) और पुडुचेरी (30 सीट) में कुल 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। बीजेपी-कांग्रेस सहित क्षेत्रीय दलों के बीच मुकाबला इन राज्यों में भाजपा और कांग्रेस समेत कई क्षेत्रीय दलों के बीच सीधा मुकाबला है। पश्चिम बंगाल में भाजपा बनाम तृणमूल कांग्रेस, तमिलनाडु में DMK गठबंधन बनाम AIADMK-BJP, केरल में LDF बनाम UDF, असम में भाजपा बनाम कांग्रेस और पुडुचेरी में बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिला है। एमपी से गए थे नेता प्रचार में भाजपा ने इन सभी राज्यों में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अधिकांश सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और विस्तार की रणनीति पर काम किया है, जबकि कांग्रेस ने भी गठबंधन के साथ अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए पूरा जोर लगाया है। मध्य प्रदेश से भी बीजेपी के कई सीनियर लीडर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं के जश्न के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here