Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में 7.5 लाख की शराब जब्त:घर में छिपाकर रखी थी; ड्राई...

जबलपुर में 7.5 लाख की शराब जब्त:घर में छिपाकर रखी थी; ड्राई डे पर बेची जानी थी

जबलपुर में 2 अक्टूबर के शुष्क दिवस से पहले अवैध शराब के स्टॉक का मामला सामने आया है। गुरुवार रात पुलिस ने रांझी और पाटन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए करीब 7.50 लाख रुपए की देशी-विदेशी शराब जब्त की। रांझी पुलिस ने गांधी व्यायामशाला के पास बब्लू पटवा के घर से करीब 6 लाख रुपए की शराब जब्त की है। वहीं, पाटन पुलिस ने कटरा बेलखेड़ा बस स्टैंड के पास कार्रवाई कर 1,650 पाव देशी शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है। 2 अक्टूबर को दुकानें बंद, इसलिए शराब स्टॉक करने की आशंका रांझी पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस के कारण शराब दुकानें बंद रहेंगी। पुलिस को सूचना मिली थी कि बब्लू पटवा के घर पर अवैध शराब का जखीरा रखा गया है, जिसे 2 अक्टूबर को क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में बेचने की तैयारी थी। मुखबिर की सूचना पर सीएसपी सतीश साहू के निर्देश पर टीआई उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं। टीमों ने एक साथ कार्रवाई करते हुए बब्लू पटवा के घर पर छापा मारा। यहां से 112 लीटर शराब जब्त की गई। पुलिस ने दो आरोपियों महेश यादव और जानी एंथेनी को गिरफ्तार किया है। बबलू पटवा फरार, शराब किस ठेकेदार से आई इसकी जांच सीएसपी सतीश साहू ने बताया कि मुख्य आरोपी बबलू पटवा पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने शराब जब्त करने के बाद आबकारी विभाग को सूचना दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि शराब किस ठेकेदार के पास से लाई गई थी। कमरे में भूसे के बीच रखी थीं 17 पेटी शराब पुलिस के मुताबिक, शुभम सिंह के घर के सामने वाले कमरे की तलाशी लेने पर वहां शराब की पेटियां मिलीं। यह कमरा भूसा रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। यहां कुल 33 पेटी यानी कार्टून में 1,650 पाव देशी शराब मिली। पुलिस के अनुसार, शुभम सिंह ने 16 पेटी और सुखदेव सिंह ने 17 पेटी शराब रखना बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपए कीमत की 33 पेटी देशी शराब जब्त की। दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। शुष्क दिवस पर खपाने की तैयारी का पुलिस को शक पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई शराब को उस समय खपाने की तैयारी थी, जब 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस के कारण शासकीय शराब दुकानें बंद रहेंगी। रांझी मामले में मुख्य आरोपी बब्लू पटवा की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस यह पता लगा रही है कि जब्त शराब कहां से लाई गई थी। पाटन में 33 पेटी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार रांझी के अलावा पाटन थाना पुलिस ने भी अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। टीआई पूजा उपाध्याय के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कटरा बेलखेड़ा निवासी सुखदेव सिंह लोधी और शुभम सिंह लोधी भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखे हैं। दोनों कटरा बेलखेड़ा बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के पास ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम सुखदेव सिंह लोधी पिता स्व. मेन सिंह, उम्र 30 वर्ष और शुभम सिंह लोधी पिता हल्ले सिंह लोधी, उम्र 20 वर्ष, निवासी कटरा बेलखेड़ा, पाटन बताए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here