Homeमध्यप्रदेशरतलाम से किडनैपिंग, 90KM दूर उज्जैन में मर्डर:शराब पीकर गला घोंटा, लाश...

रतलाम से किडनैपिंग, 90KM दूर उज्जैन में मर्डर:शराब पीकर गला घोंटा, लाश कमरे में लॉककर भागे; भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मनीष माली (22) को घर से किडनैप कर उज्जैन में गला घोंटकर मार डाला। आरोपियों ने मर्डर से पहले जमकर शराब पी थी। घर से करीब 90 किलोमीटर दूर ले जाकर मारा, फिर घर में ताला लॉककर भाग गए थे। वहीं मर्डर के तीसरे दिन आलोट के विक्रमगढ़ में तनाव की स्थिति बन गई। रविवार को परिजन ने शव विक्रमगढ़ फाटक मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। आरोपी घर में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। रविवार को प्रशासन और पुलिस की समझाइश के बाद करीब 4 से 5 घंटे तक चक्काजाम खत्म हुआ। प्रशासन ने दो आरोपियों के घरों पर जेसीबी चलाकर अवैध हिस्सों को तोड़ने की कार्रवाई की। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद भीड़ और ज्यादा आक्रोशित हो गई। देखिए 4 तस्वीरें… भीड़ ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की प्रशासन की कार्रवाई के बाद गुस्साई भीड़ एक आरोपी के घर में घुस गई। जमकर तोड़फोड़ की। घर का सारा सामान बाहर फेंक दिया गया। पत्थरबाजी की गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि घर में आग भी लगा दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद रही, लेकिन हालात काबू में करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। डेढ़ साल पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह इस हत्या के पीछे करीब डेढ़ साल पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आरोपी पक्ष के एक युवक का मृतक की बुआ के लड़के से किसी लड़की को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर शादी समारोह में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। करीब तीन महीने पहले भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। कार में जबरन बैठाकर ले गए, फिर की हत्या परिजन के मुताबिक, आरोपियों ने मनीष को शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे घर से किडनैप किया था। तीन लोग उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए थे। शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पिता के बयान पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में खुलासा, उज्जैन में की हत्या मृतक के पिता दिनेश माली ने मयंक उर्फ महेंद्र माली, रितेश माली और निलेश माली पर शक जताया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि मयंक ने अपने साथियों रितेश, निलेश, यश और मुजफ्फर के साथ पहले शराब पी। इसके बाद मयंक, रितेश और निलेश मनीष को उसके घर से जबरन ले गए और उज्जैन पहुंचे। शराब पार्टी के दौरान विवाद, गला दबाकर हत्या उज्जैन में सभी आरोपी मयंक के मकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने फिर शराब पी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर मनीष का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार हो गए। थाने का घेराव, गेट तोड़ने की कोशिश हत्या की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोगों ने रात में आलोट थाने का घेराव कर दिया। यहां तक कि जिन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, उन्हें बाहर निकालने के लिए थाने का चैनल गेट तोड़ने की भी कोशिश की गई। पांच आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी आलोट थाना प्रभारी मुनिंद्र गौतम के अनुसार, पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी यश, मयंक और मुजफ्फर हैं, जबकि रितेश और निलेश माली भी शामिल हैं। आरोपियों के मकानों के अवैध हिस्सों को राजस्व टीम ने तोड़ा। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। SDOP पल्लवी गौर ने बताया कि अपहरण के बाद मामले में हत्या की धारा बढ़ाई गई है। 5 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 2 दिन का रिमांड मिला है। जांच के दौरान जिसकी भी भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ……………………………………………….. ये खबर भी पढ़िए… रतलाम के आलोट से लापता युवक की हत्या:उज्जैन में बंद कमरे में मिला शव
रतलाम के आलोट के विक्रमगढ़ से शुक्रवार रात से लापता 22 वर्षीय युवक का शव उज्जैन के एक बंद कमरे में नील गंगा थाना क्षेत्र के हाटकेश्वर विहार में मिला है। आलोट पुलिस ने उज्जैन पुलिस के साथ घर का ताला खोल शव को बरामद किया है। रविवार सुबह पीएम होगा। युवक की हत्या की गई है। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here