Homeमध्यप्रदेशबाइक सवार को टैंकर ने कुचला, सिर के टुकड़े-टुकड़े; VIDEO:इंदौर में बिखरे...

बाइक सवार को टैंकर ने कुचला, सिर के टुकड़े-टुकड़े; VIDEO:इंदौर में बिखरे अवशेष हाथों से समेटना पड़ा; स्पीड ब्रेकर पर बिगड़ा था संतुलन

मध्यप्रदेश के इंदौर में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक से गिरते ही एक युवक के सिर पर पानी के टैंकर का पहिया चढ़ गया। उसके सिर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। सड़क पर बिखरे अवशेषों को बाद में हाथों से समेटना पड़ा। घटना शनिवार रात की है। दो युवक काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। स्पीड ब्रेकर पर अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे प्राइवेट पानी के टैंकर ने एक युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय (25) पिता नारायण सिंह ठाकुर, निवासी ग्राम लोहारी (जिला धार), हाल निवासी मूसाखेड़ी के रूप में हुई है। उसका साथी रविंद्र ठाकुर भी बाइक पर सवार था। देखिए तस्वीरें सोशल एक्टिविस्ट ने समेटे टुकड़े हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। वहां मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता अजय नागदा ने शव को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। साथ ही उन्होंने सड़क पर बिखरे अवशेषों को हाथों से समेटकर थैली में रखा। दोनों युवकों के नशे में होने की आशंका कनाडिया थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि हादसा बिचौली मर्दाना सरकारी स्कूल के सामने हुआ। दोनों पुताई का काम करते थे। पुलिस के अनुसार, यह भी आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे, जिसके चलते बाइक पर नियंत्रण नहीं रह सका और हादसा हो गया। यह खबर भी पढ़ें इंदौर में दो आरक्षकों को कार ने उड़ाया, VIDEO:उछलकर दूर गिरे; एक की हालत गंभीर इंदौर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर दूर जा गिरे। चौंकाने वाली बात यह है कि कार चलाने वाला भी पुलिसकर्मी ही निकला। उसे मौके से पकड़ लिया गया। हादसे में एक आरक्षक की हालत गंभीर है। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here