Homeछत्तीसगढ़TI ने बीच बाजार में व्यापारी को जड़ा थप्पड़, VIDEO:धमतरी में गाड़ी...

TI ने बीच बाजार में व्यापारी को जड़ा थप्पड़, VIDEO:धमतरी में गाड़ी नहीं रोकने पर बहस, गाली गलौज की, कहा- थाने ले जाकर मारूंगा

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नाके पर गाड़ी नहीं रोकने पर बाजार में टीआई ने एक व्यापारी को थप्पड़ जड़ दिया। गाली-गलौज करते हुए कहा कि थाने ले जाकर मारूंगा। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बोराई थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में टीआई नरेंद्र सिंह व्यापारी को सरेआम थप्पड़ मारते और धमकाते साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे यह कहते भी सुनाई दे रहे हैं कि वे व्यापारी को थाने ले जाकर मारेंगे। हालांकि, अपनी इस हरकत का सबूत कैमरे में कैद होने के बावजूद अब टीआई थप्पड़ मारने की बात से साफ मुकर रहे हैं। अब जानिए पूरा मामला दरअसल, पीड़ित व्यापारी शब्बीर मेमन ने बताया कि, वह हर हफ्ते की तरह शुक्रवार को बोराई के साप्ताहिक बाजार में मुर्गा खरीदने और बेचने आ रहा था। बोराई नाके पर गाड़ी रोकी जा रही थी, लेकिन बाजार पहुंचने में देरी होने के कारण वह गाड़ी नहीं रोक पाया। इसके बाद टीआई ने उसे बीच बाजार में रोका, गाली-गलौज कर धमकी दी और बहस के दौरान थप्पड़ मार दिया। शब्बीर मेमन ने यह भी आरोप लगाया कि, नाके पर एंट्री फीस के नाम पर गाड़ियां रोकी जाती हैं। व्यापारी को थप्पड़ मारने से मुकरा टीआई वायरल वीडियो में टीआई पहले व्यापारी को थप्पड़ मारते और गाली देते दिख रहे हैं। कुछ देर बाद वह आसपास के लोगों से भी बहस करते नजर आए। यह भी कह रहे हैं कि, उसने व्यापारी को थप्पड़ नहीं मारा है। हालांकि, मौके पर मौजूद लोग थप्पड़ मारने की बात कह रहे हैं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस इस मामले में एडिशनल एएसपी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि, ओडिशा की तरफ से आ रही पिकअप को बोराई नाका के पास रोका गया था, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। जिसके बाद टीआई के साथ बहस हुई और यह घटना घटी। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए अधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग की जाती है। इसलिए सभी गाड़ियों को रोककर चेक किया जाता है। इसलिए उसे भी रुकवाया गया होगा। हालांकि, अभी तक व्यापारी की तरफ से थाने में इसकी शिकायत नहीं की गई है। ……………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… ASI ने BJP कार्यकर्ता को जड़े 20 थप्पड़, LIVE-VIDEO:कान सुन्न पड़ा, केस की जानकारी मांगने थाने गया था, अधिकारी बोले- नेतागिरी निकाल दूंगा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपने केस की जानकारी लेने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता को ASI ने कनपटी पर 20 थप्पड़ जड़ दिए। जिससे उसका कान सुन्न पड़ गया। ASI दिनेश तिवारी ने पीड़ित से कहा कि, बड़ा नेता है, तेरी सब नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here