Homeमध्यप्रदेशग्वालियर पुलिस के लिए मिस्ट्री बना 'रितेश':लापता हुए 6 माह बीते, मां...

ग्वालियर पुलिस के लिए मिस्ट्री बना ‘रितेश’:लापता हुए 6 माह बीते, मां बोली- अब तो टूटती जा रही है बेटे के मिलने की उम्मीद

ग्वालियर के मोहनपुर गांव से छह महीने पहले लापता हुआ साढ़े तीन साल का मासूम रितेश पाल अब भी पुलिस के लिए अनसुलझी पहेली बना हुआ है। तमाम कोशिशों, ड्रोन सर्च, पूछताछ और कई एंगल पर जांच के बावजूद बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। 1 मई को रितेश के गायब होने के पूरे छह महीने हो गए। मासूम की मां सपना ने दर्द जताते हुए कहा कि हर गुजरते दिन के साथ बेटे के मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि किसी बड़े परिवार या व्यापारी का बच्चा होता तो पुलिस तुरंत तलाश कर लेती, लेकिन गरीब होने के कारण उनके मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि परिवार का शायद ही कोई सदस्य बचा हो, जिससे पूछताछ न की गई हो। घर के बाहर खेलते समय गायब हुआ था रितेश मुरार क्षेत्र के मोहनपुर स्थित काली माता मंदिर के पास झोपड़ी में रहने वाला रितेश 1 नवंबर 2025 की दोपहर करीब 12:30 बजे घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। करीब 1 बजे जब मां सपना उसे दूध पिलाने पहुंचीं तो वह वहां नहीं मिला। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद शाम को मुरार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। जंगल तक खंगाल डाला, फिर भी नहीं मिला सुराग जिस स्थान से बच्चा गायब हुआ, उसके आसपास घना जंगल है। शुरुआती आशंका थी कि बच्चा खेलते-खेलते जंगल में चला गया होगा। इसी कारण पुलिस ने छह से अधिक टीमें, 100 से ज्यादा जवान और ड्रोन कैमरों की मदद से जंगल का कोना-कोना खंगाला। जमीन से लेकर हवाई निगरानी तक की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने कई एंगल पर की जांच पिता हाईकोर्ट पहुंचे, याचिका खारिज रितेश के पिता ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर दावा किया था कि बच्चा मां के पास है। कोर्ट ने याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि मां को बच्चे पर वैधानिक अधिकार है। एसएसपी बोले- मामला पारिवारिक लग रहा है रितेश के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि कई एंगल पर जांच की है। मामला पूरा पारिवारिक लग रहा है। ग्वालियर पुलिस का रिकॉर्ड लापता व अपह्रत बच्चों को तलाशने में शत प्रतिशत है। इस साल 110 बालक-बालिका लापता हुए थे, जिनमें से 106 बच्चों को पुलिस ने बरामद किया है, लेकिन यह केस अलग ही है। हम अभी भी पूरे प्रयास में लगे हैं। कोशिश है बच्चे को रिकवर करेंगे। रितेश के लापता होने की टाइम लाइन ग्वालियर जोन के आईजी अरविंद सक्सेना का कहना है कि- वास्तव में यह मामला चुनौतीपूर्ण है। हर एंगिल पर जांच की है, लेकिन बच्चे का सुराग नहीं लगा है। ये खबर भी पढ़ें… ग्वालियर में महादेव के दरबार में ढाई घंटे चली पंचायत ग्वालियर में 32 दिन से लापता मासूम रितेश की तलाश में पुलिस लगभग सभी एंगल पर जांच कर चुकी है। पुलिस को बच्चे की मां और पिता के परिवारों पर शक है। पुलिस की सलाह पर मंगलवार को गिरगांव महादेव की अदालत में यह मामला दर्ज हुआ। दोपहर 12 बजे मासूम की खोज के लिए महापंचायत शुरू हुई, जो 2.30 बजे तक चली।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here