Homeमध्यप्रदेशदुल्हन बोली- जिससे रिश्ता तय हुआ, ये वो लड़का नहीं:वरमाला के दौरान...

दुल्हन बोली- जिससे रिश्ता तय हुआ, ये वो लड़का नहीं:वरमाला के दौरान स्टेज से उतरी, शादी से किया इनकार; बैरंग लौटी बारात

शहडोल जिले में एक दुल्हन ने वरमाला के दौरान शादी से इनकार कर दिया। उसने कहा- ये वो लड़का नहीं है, जिससे रिश्ता तय हुआ था। वर और वधु पक्ष के साथ शादी में मौजूद कई लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी। आखिर में बारात को शादी किए बिना ही लौटना पड़ा। मामला ब्यौहारी इलाके में बुधवार रात का है। बारात गोहपारू से ब्यौहारी आई थी। दुल्हन के परिजन ने बारातियों का स्वागत किया। द्वारचार जैसी पारंपरिक रस्में पूरी की गईं। इसके बाद वरमाला की रस्म के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा। थोड़ी देर में ही दुल्हन भी सहेलियों के साथ स्टेज पर आई। दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला पहनाई। जब दुल्हन की बारी आई, तो वह कुछ देर तक दूल्हे को गौर से देखती रही। फिर बिना माला पहनाए ही मंच से उतर गई। परिजन मनाते रहे, नहीं बदला फैसला परिजन ने कारण पूछा तो उसने कहा- जिससे रिश्ता तय हुआ था, ये वो लड़का नहीं है। दुल्हन के ऐसा कहते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों परिवारों ने उसे समझाने की कोशिश की। रिश्तेदारों ने मान-मनौव्वल किया लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। समझाइश देने के बावजूद बात नहीं बनी तो दूल्हा-दुल्हन समेत दोनों पक्षों को थाने बुलाया। यहां बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने शादी नहीं करने पर लिखित सहमति दी। आपसी सहमति से खत्म किया समारोह थाना प्रभारी जिया उल हक ने कहा- दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी समारोह खत्म करने का निर्णय लिया और बिना किसी विवाद के अपने-अपने घर लौट गए। ये खबर भी पढ़ें… प्रेमी को देख शादी के स्टेज से दौड़ी दुल्हन छिंदवाड़ा में वरमाला की रस्म के बीच प्रेमी पहुंचा तो दुल्हन ने स्टेज से दौड़ लगा दी। दूल्हे को छोड़कर प्रेमी के गले में माला डाल दी। मामला उमरेठ में 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात का है। मंगलवार को वर पक्ष ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। गुरुवार को दुल्हन के स्टेज से भागने का वीडियो भी सामने आ गया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here