प्रदेश में अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह भर्ती मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित कर रहा है। जिसे ऑनलाइन आवेदन 7 मई से शुरू होंगे। कैंडिडेट्स 21 मई तक फॉर्म भर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया, यह भर्ती संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के अंतर्गत की जा रही है। इसका उद्देश्य अस्पतालों में सहायक स्टाफ की कमी को दूर करना और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। कुल 1200 पदों पर होगी भर्ती अस्पताल सहायक (अकार्यपालिक) के कुल 1200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए 324 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 120 पद, अनुसूचित जाति के लिए 192 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 240 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 324 पद तय किए गए हैं। इसके अलावा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी 72 पद आरक्षित किए गए हैं। आरक्षण नियमों के तहत महिलाओं, भूतपूर्व सैनिकों और संविदाकर्मियों को भी लाभ दिया जाएगा। 49,000 रुपए तक वेतन मिलेगा
अस्पताल सहायक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतनमान के अनुसार 15,500 से 49,000 रुपए (लेवल-1) तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा समय-समय पर राज्य सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी। शुरुआती वेतन पोस्टिंग और नियमों के अनुसार तय होगा, लेकिन अनुभव और सेवा अवधि बढ़ने के साथ वेतन में वृद्धि होती जाएगी। यह पद नियमित है, इसलिए इसमें नौकरी की स्थिरता और भविष्य में प्रमोशन के अवसर भी मिलेंगे। 40 साल की आयु वाले भी कर सकेंगे आवेदन
अस्पताल सहायक भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 40 साल तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को राहत दी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला उम्मीदवार और सरकारी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए अधिकतम उम्र 45 साल तक होगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। यानी इसी तारीख तक उम्मीदवार की उम्र तय मानी जाएगी। इसके अलावा, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर किए गए बदलाव भी लागू होंगे, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले नियम जरूर देखना चाहिए। श्रेणीवार पदों का वितरण 1. अनारक्षित (UR) ओपन: 63 (पुरुष), 34 (महिला) भूतपूर्व सैनिक: 42 (पुरुष), 23 (महिला) संविदाकर्मी: 105 (पुरुष), 57 (महिला) कुल: 324 2. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) ओपन: 23 (पुरुष), 13 (महिला) भूतपूर्व सैनिक: 16 (पुरुष), 08 (महिला) संविदाकर्मी: 39 (पुरुष), 21 (महिला) कुल: 120 3. अनुसूचित जाति (SC) ओपन: 38 (पुरुष), 20 (महिला) भूतपूर्व सैनिक: 25 (पुरुष), 13 (महिला) संविदाकर्मी: 62 (पुरुष), 34 (महिला) कुल: 192 4. अनुसूचित जनजाति (ST) ओपन: 47 (पुरुष), 25 (महिला) भूतपूर्व सैनिक: 31 (पुरुष), 17 (महिला) संविदाकर्मी: 78 (पुरुष), 42 (महिला) कुल: 240 5. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) ओपन: 63 (पुरुष), 34 (महिला) भूतपूर्व सैनिक: 42 (पुरुष), 23 (महिला) संविदाकर्मी: 105 (पुरुष), 57 (महिला) कुल: 324 ऐसे हुआ पदों का बटवारा ओपन: 234 (पुरुष), 126 (महिला) भूतपूर्व सैनिक: 156 (पुरुष), 84 (महिला) संविदाकर्मी: 389 (पुरुष), 211 (महिला) कुल पद: 1200 भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अहम डेट सामान्य वर्ग को देना होगा 500 रुपए आवेदन शुल्क ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह 250 रुपए रहेगा। इसके अलावा ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा। बैकलॉग पदों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षा के रिजल्ट के बाद तैयार होगी मेरिट सूची भर्ती प्रक्रिया में मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। मंडल ने अंतिम परिणाम जारी कर चयन सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसके आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले सभी नियमों और पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड करना होगा। नोटिफिकेशन के लिए यहा क्लिक करें।
