भोपाल सहित पूरे देश के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने ICSE 10वीं और ISC 12वीं परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होते ही भोपाल के स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में हलचल तेज हो गई। छात्र अपने परिणाम देखने में जुटे हुए। कई जगहों पर स्कूलों ने छात्रों को मार्गदर्शन देने के लिए विशेष व्यवस्था भी की। शहर के शिक्षकों का कहना है कि इस बार भी रिजल्ट अच्छा रहने की उम्मीद है, जिससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। भोपाल के बिलाबॉन्ग हाई इंटरनेशनल स्कूल (BHIS) ने ICSE और ISC 2026 के नतीजों में शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। ICSE कक्षा 10 में कृष्णाली मर्चेंट ने 99.6% अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक के साथ स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं, ISC कक्षा 12वीं में गर्वित इसरानी और रोनित माखिजानी 98.25% अंक के साथ स्कूल टॉपर रहे। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, ICSE बैच का औसत 86% और ISC बैच का औसत 86.1% रहा, जिसमें आधे से अधिक छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए। स्कूल ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है। इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर एप और वेबसाइट पर भी मार्कशीट उपलब्ध कराई गई है। छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए UID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। संस्कार वैली स्कूल का रिजल्ट
ICSE (कक्षा-10) टॉपर्स सूची माही माहेश्वरी – 99.0%
अथर्व मालवीय – 98.8%
अनन्या राजे – 98.4%
आर्यन गर्ग – 98.2%
दर्श सोभानी – 98.2%
दिशिता स्वामी – 98.0%
गीत मेंघवानी – 98.0% ISC (कक्षा 12) टॉपर्स सूची: दक्ष भटनागर – 99.25%
ध्रुव मनशानी – 98.50%
तनुष मिश्रा – 97.50%
आयुष तरण – 97.50%
अनुष्का राठौर – 97.50%
शिवेंद्र तिवारी – 97.50%
साहिर मीरसाहिब – 97.25%
शरण्या तिवारी – 97.25%
कनिका अग्रवाल – 97.25%
प्रियंशी झा – 96.75%
राजवर्धन दत्त शर्मा – 96.75% 10वीं की 30 मार्च, 6 अप्रैल तक 12वीं की चली थी परीक्षा
ICSE 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थीं, जबकि ISC 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल 2026 के बीच संपन्न हुईं थी। इस साल देशभर से लाखों छात्रों ने इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया, जिनमें भोपाल के भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल रहे। इस साल ICSE में करीब 2.6 लाख और ISC में लगभग 1.5 लाख छात्र शामिल हुए थे। अब छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर के जरिए देख सकते हैं। भोपाल के स्कूलों में भी रिजल्ट को लेकर उत्साह और हलचल साफ नजर आई। पिछले साल ICSE का पास प्रतिशत 99.35% और ISC का 99.34% रहा था, जो बेहद शानदार माना गया। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि परिणाम इसी स्तर के आसपास रहेंगे या उससे बेहतर होंगे। री-इवैल्यूएशन और सुधार परीक्षा का विकल्प
बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार, अब कम्पार्टमेंट परीक्षा का विकल्प नहीं है। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, एक ही शैक्षणिक सत्र में दो विषयों तक सुधार परीक्षा देने का अवसर भी मिलेगा।
