Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में डॉक्टर की शादी में गनमैन-बाउंसर लेकर पहुंचा रिश्तेदार:रंगदारी दिखाने से...

ग्वालियर में डॉक्टर की शादी में गनमैन-बाउंसर लेकर पहुंचा रिश्तेदार:रंगदारी दिखाने से रोका तो नाराज होकर वापस गया, फिर दीं गालियां और मारने की धमकी

ग्वालियर में डॉक्टर की शादी में मुंबई से आया रिश्तेदार बाउंसर और गनर लाकर रंगबाजी दिखा रहा था। इन्हें देख डॉक्टर ने हंसते हुए उनकी जरूरत न होने की बात कही। यह बात रिश्तेदार को चुभ गई और वह वापस चला गया। तीन दिन बाद उसने आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और जब डॉक्टर ने विरोध किया तो गोली मारने की धमकी दी। डॉक्टर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना इम्पीरियल गोल्फ रिसोर्ट में 24 अप्रैल को घटी। इस दिन माधौगंज थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय डॉ. जीशान खान पुत्र इरफान खान की शादी थी। शादी में उत्तन भयंदर ठाणे महाराष्ट्र निवासी उनके रिश्तेदार साजिद शेख चार गनमैन और दो बाउंसर लेकर पहुंचे थे। जीशान ने साजिद से कहा कि शादी में इस प्रकार के सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता नहीं है। साजिद नाराज होकर वापस चले गए। तीन दिन बाद वीडियो किया पोस्ट 27 अप्रैल की रात करीब 11 बजे डॉक्टर ने अपनी मां के मोबाइल पर एक वीडियो देखा, जिसे साजिद शेख ने सोशल मीडिया पर डाला था। वीडियो में डॉ. जीशान और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र बातें कही गई थीं। इसके बाद फरियादी ने साजिद को फोन कर वीडियो हटाने को कहा, लेकिन साजिद ने उनसे बदतमीजी से बात की। गोली मारने की दी धमकी इसके बाद साजिद ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर फरियादी को गालियां दीं और गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी। बातचीत के दौरान फरियादी का मोबाइल का स्पीकर चालू था, जिससे उनके मित्र यासिर खान ने पूरी बातचीत सुनी। इसके अलावा आरोपी ने वॉट्सएप पर भी आपत्तिजनक संदेश भेजे। डॉक्टर थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रॉपर्टी कारोबारी है आरोपी, पुलिस से की अभद्रता बताया गया है कि आरोपी साजिद मूल रूप से दबोह आलमपुर का रहने वाला है और मुंबई में प्रॉपर्टी का कारोबार करता है। उससे पुलिस अफसरों ने बात की तो उसने पुलिस अफसरों से भी अभद्रता की है। अब पुलिस उसको पकड़कर लाने की तैयारी में है। पुलिस का कहना है
सीएसपी लश्कर मनीष धाकड़ ने बताया कि एक डॉक्टर की शादी में रिश्तेदार बाउंसर व गनर लेकर आया था। जिस पर डॉक्टर ने उनकी जरूरत नहीं होने को कहा, तो वह नाराज होकर चला गया। बाद में डॉक्टर का वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी दी है। मामला दर्ज कर लिया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here