Homeमध्यप्रदेशइंदौर में पार्षद ने मांगा महापौर-निगम कमिश्नर से पानी:बोले- वार्ड में नर्मदा...

इंदौर में पार्षद ने मांगा महापौर-निगम कमिश्नर से पानी:बोले- वार्ड में नर्मदा का पानी नहीं, बोरिंग भी सुख रहे, घर आएंगे पानी लेने

गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही इंदौर में पानी कि किल्लत शुरू हो गई है। कई जगह पानी की समस्या देखने को मिली है। इसके कारण लोगों ने विरोध भी जताया और प्रदर्शन भी किया। ऐसी ही स्थिति वार्ड 75 में भी आ रही है, जिसके चलते यहां के पार्षद ने महापौर और नगर निगम कमिश्नर से पानी मांगा है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही दोनों को लेटर भी लिखा है और 10 पानी के टैंकरों की मांग की है, ताकि लोगों को पानी उपलब्ध करा सके। दरअसल, शहर में कई जगह पानी की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। शहर में कई जगह गर्मी के दिनों में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाती है, ताकि लोगों को पानी मिल सके। वार्ड 75 में पानी की समस्या, लिख चुके हैं लेटर वार्ड 75 में भी पानी की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। इसे देखते हुए पार्षद कुणाल सोलंकी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल को लेटर चुके है और लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए 10 टैंकरों की मांग कर चुके है। पार्षद सोलंकी का कहना है कि गर्मी में पानी की गंभीर समस्या रहती है वार्ड का क्षेत्रफल भी काफी बड़ा और ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण रहवासियों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पानी की सप्लाई के लिए उन्होंने 6 छोटे और 4 बड़े टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की है। पार्षद का कहना है कि लेटर लिखे जाने के बाद भी उन्हें टैंकर उपलब्ध नहीं हुए है। खुद से कर रहे मदद, घर जाकर मांगेंगे पानी पार्षद सोलंकी का कहना है कि गर्मी में वार्ड की स्थिति देखते हुए फिलहाल उन्होंने खुद ही टैंकर की व्यवस्था की है, लेकिन ये व्यवस्था भी पूरी नहीं पड़ रही है। उनका कहना है कि वार्ड में कई जगह नर्मदा की सप्लाई नहीं है, वहीं वार्ड में कई जगह बोरिंग भी गर्मी की वजह से सुखने लगे है। जिसके कारण पानी की किल्लत वार्ड में हो रही है। उनका कहना है कि अगर पानी की समस्या का निराकरण नहीं होता है तो वे लोगों के साथ महापौर और निगम कमिश्नर के घर जाकर पानी मांगेंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here