Homeछत्तीसगढ़GGU में राजपूतों को मुसलमान कहने पर मारपीट:लॉ स्टूडेंट्स के बीच विवाद,...

GGU में राजपूतों को मुसलमान कहने पर मारपीट:लॉ स्टूडेंट्स के बीच विवाद, भगवान राम, डॉ. अंबेडकर पर कमेंट के चैट्स वायरल; 4 पर FIR

बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में लॉ स्टूडेंट्स के बीच मारपीट हुई है। एक स्टूडेंट ने राजपूतों को मुस्लिम कहा और भगवान राम पर आपत्तिजनक कमेंट किया। अन्य स्टूडेंट्स ने विरोध किया तो जानलेवा हमला कर दिया। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। ये पूरा विवाद प्रियांशु सिंह, कौस्तुभ मणि पांडेय, अंशुमान सिंह और तूफान चंद्रनायक के बीच हुआ है। आरोप है कि दोनों ओर से इंस्टाग्राम पर भगवान श्रीराम, परशुराम और डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस मामले में 4 छात्रों को हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है। साथ ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कोनी थाने में FIR भी कराई है। देखिए वो चैट्स जिसे लेकर विवाद हुआ… यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने थाने में शिकायत दी यूनिवर्सिटी के केंद्रीय सुरक्षा अनुभाग ने थाने में शिकायत दी है, जिसके मुताबिक लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों ने इंस्टाग्राम पर भगवान राम, डॉ. भीमराव अंबेडकर और अन्य महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, उन्हें अपशब्द कहें। इससे कैंपस में कुछ अन्य स्टूडेंट्स की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। चैट्स सामने आने पर विवाद जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (24 अप्रैल) की रात विवादित चैट्स वायरल हुआ। इस पर आक्रोशित छात्र स्वामी विवेकानंद हॉस्टल के सामने एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। कैंपस में हंगामा, मारपीट हुई घटना के दौरान यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हालात बिगड़ चुके थे। स्टूडेंट्स के बीच मारपीट हो गई। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ छात्र मारपीट करते नजर आ रहे हैं, वहीं एक युवक सुरक्षा गार्ड से हस्तक्षेप की गुहार लगाते दिखा। बजरंग दल ने किया घेराव लगातार हो रही घटनाओं जैसे पहले नमाज और होली विवाद के बाद कैंपस की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले को लेकर शनिवार (25 अप्रैल) को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी का घेराव कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने दोषी छात्रों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। अर्सलान की मौत, नमाज कांड मामले में अब तक जांच अधूरी विवेकानंद हॉस्टल में ही रहने वाले छात्र की मौत का मामला अभी तक नहीं निपट पाया है। अभी तक यूनिवर्सिटी और पुलिस जांच कर रही है। इधर नमाज कांड मामला भी चल रहा है। इनके अलावा पिछले दिनों लॉ की छात्रा ने सुसाइड किया था। वहीं इंजीनियरिंग विभाग के छात्र ने साइनाइड खाकर जान दे दी। इस दिन इस छात्र की इंटरनल परीक्षा थी। यूनिवर्सिटी के छात्रों और अधिकारियों के अनुसार छात्र को नकल करते पकड़ा गया था। इससे पहले हॉस्टल में ही आलू गुंडा को लेकर रसोइए ने छात्र को चाकू लेकर दौड़ा लिया था। छात्रों को किया गया निष्काषित, जांच कमेटी बनीं सीयू के मीडिया सेल प्रभारी डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों ने हॉस्टल में अनुशासनहीनता की है, इसलिए उन्हें बाहर निकाल दिया गया है। जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। ………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… GGU में होली सेलिब्रेशन के दौरान चले लात-घूंसे, VIDEO: स्टेज पर चढ़ते समय धक्का-मुक्की हुई, लड़कों ने एक दूसरे को कपड़े खींचकर पीटा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में होली सेलिब्रेशन के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान आयोजकों ने उन्हें शांत कराया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here