Homeमध्यप्रदेशभोपाल के अन्ना नगर में कचरा प्लांट में भीषण आग:25 टन कचरा...

भोपाल के अन्ना नगर में कचरा प्लांट में भीषण आग:25 टन कचरा जला; 8 घंटे से 11 फायर स्टेशन की गाड़ियां काबू में करने में जुटी

भोपाल के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि 8 घंटे बाद भी काबू में नहीं आई है। 11 फायर स्टेशन से 50 से ज्यादा दमकल-टैंकर पानी अब तक डाला जा चुका है। आग में यहां रखा 25 टन कचरा जलकर राख हो गया है। अन्ना नगर में यह कचरा प्लांट मुख्य रोड से 10 मीटर की दूरी पर भी नहीं है। इस वजह से इलाके में हड़कंप की स्थिति है। सड़क किनारे रहने वाले लोग रातभर नहीं सोए। रात में ही निगम अफसर मौके पर पहुंचे। वहीं, हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। सभी स्टेशनों से दमकलें मौके पर पहुंची
गोविंदपुरा, फतेहगढ़, बैरागढ़, कोलार, गांधीनगर समेत सभी 11 फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर भेजी गई। शनिवार रात करीब 12 बजे आग लगी थी, जो रविवार सुबह 8 बजे तक भी काबू में नहीं आई है। अभी भी काफी हिस्से में आग भभक रही है। कपड़ों की वजह से काबू में नहीं आग
जानकारी के अनुसार, इस गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में रिसीलिंग वाला कपड़ों का ढेर लगा था। यह करीब 150 टन था। वहीं, 25 टन कचरा भी था। रिसाइकलिंग यूनिट में सबसे पहले आग लगी थी, जो करीब एक महीने से बंद पड़ा था। हालांकि, आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here