Homeमध्यप्रदेशशिवपुरी जिला अस्पताल में गार्डों ने की मारपीट:पास दिखाने के बाद अटेंडर...

शिवपुरी जिला अस्पताल में गार्डों ने की मारपीट:पास दिखाने के बाद अटेंडर को पीटा; वार्ड में प्रवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद

शिवपुरी जिला अस्पताल में वार्ड में जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। वीडियो में दो महिला गार्ड सहित चार गार्ड एक अटेंडर के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। कोलारस के पचावला गांव निवासी सचिन गोस्वामी ने बताया कि उनकी भाभी दो दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को उन्होंने नियम के अनुसार पास बनवाया और खाना देने वार्ड की ओर जा रहे थे। सचिन का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात गार्ड भास्कर राजे ने उन्हें वार्ड में जाने से रोक दिया। पास दिखाने के बावजूद उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया और गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर गार्ड ने अन्य कर्मचारियों को बुला लिया। इनमें एक शाक्य गार्ड और महिला गार्ड सोनम व राजकुमारी शामिल थीं। इसके बाद सभी ने मिलकर सचिन के साथ मारपीट की। दूसरे अटेंडर के साथ भी हाथापाई का आरोप पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि इसी दौरान एक अन्य अटेंडर के साथ भी गार्डों ने मारपीट की। वायरल वीडियो में गार्ड एक व्यक्ति को घेरकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और गार्डों के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अब तक अस्पताल प्रबंधन या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here