Homeछत्तीसगढ़कॉन्स्टेबल की पत्नी को चाकू से 18 बार गोदा:दुर्ग में महिला ने...

कॉन्स्टेबल की पत्नी को चाकू से 18 बार गोदा:दुर्ग में महिला ने बेटे पर भी किए 14 वार, दोनों की मौत, 2 बेटियां घायल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में महिला ने घर में घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके 9 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि 2 बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई। एक बेटी ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपी ने महिला पर 18 और सो रहे बच्चे पर चाकू से 14 वार किए। मामला सुपेला थाना क्षेत्र के STF कॉलोनी का है। जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम रीना यादव है। उनके पति ललितेश यादव STF में आरक्षक हैं और वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं। वे 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग आए हुए थे। शनिवार सुबह करीब 8 बजे वे रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन कराने गए थे। पड़ोसियों के अनुसार चर्चा है कि आरक्षक और आरोपी महिला ने शादी कर ली थी। फेसबुक के माध्यम से दोनों के बीच में संपर्क हुआ था। आरक्षक ने ही महिला को दुर्ग में घर लेकर रखवाया था। सुबह 6:30 बजे महिला सामान लेकर आरक्षक के घर पहुंची थी। इसके बाद सुबह 8:00 बजे तक यह पूरी वारदात हुई है। पहले देखिए ये तस्वीरें- एक पहले भी घर पहुंची थी आरोपी महिला शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज (25) एक दिन पहले भी घर पहुंची थी। उस समय आरक्षक ललितेश यादव ने उसे समझाकर वापस भेज दिया था। आरोपी महिला जांजगीर की रहने वाली बताई जा रही है और दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी। बेटियों ने किसी तरह बचाई अपनी जान बताया जा रहा है कि हमले के दौरान मां ने आरोपी महिला का पैर पकड़ और बेटियों को भगाने के लिए कहा। एक बेटी तानिया (11) किसी तरह बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही, जबकि दूसरी बेटी नैना (12) बाथरूम में छिप गई। सूचना मिलने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला को पकड़ लिया। लोगों ने उसके हाथ से चाकू छीनकर पुलिस को सूचना दी। आरोपी महिला हिरासत में, पूछताछ जारी सीएसपी भिलाई, सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि इलाज के दौरान रीना यादव और बेटे आदित्य यादव की मौत हो गई। आसपास के लोगों की शिकायत पर हत्या और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। कल दोपहर को भी आरोपी महिला कॉन्स्टेबल के घर आई थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… हेड-कॉन्स्टेबल​​​​​ की पत्नी-बेटी को तलवार से काट डाला: सूरजपुर में भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, गाड़ियों में लगाई आग; गृहमंत्री बोले-आरोपी का राजनैतिक जुड़ाव छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हेड कॉन्स्टेबल​​​​​ तालिब शेख की पत्नी और बेटी की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी का नाम कुलदीप साहू है। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुलदीप साहू के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here