Homeमध्यप्रदेशपिस्टल लेकर भागे बदमाश के छतरपुर में होने की सूचना:इंदौर में कैफे...

पिस्टल लेकर भागे बदमाश के छतरपुर में होने की सूचना:इंदौर में कैफे के बाहर मारपीट और फायरिंग का मामला; दो आरोपी को भेजा जा चुका जेल

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दो पक्षों में हुए मारपीट और गोली चलाने की घटना के मामले में पुलिस एक आरोपी की तलाश कर रही है। उसके छतरपुर में होने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस ओर भी टेक्निकल जानकारी निकाल रही है। खास बात यह है कि वारदात में जिस देशी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। वह उसे अपने साथ लेकर भाग गया था। ये घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 स्थित चाय चौकी कैफे के बाहर हुई थी। यहां पर दो पक्षों का विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि एक ने दूसरे पर चाकू से हमला किया। दूसरे ने देसी पिस्टल से फायर कर दिया था। हालांकि, इस घटना में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मगर मामले में एक आरोपी की तलाश अभी भी जारी है। घटना के बाद पिस्टल लेकर निखिल फरार पुलिस के मुताबिक मामले में ऋषि राजपूत ने आर्यन पटेल और निखिल उर्फ हैनी के खिलाफ केस दर्ज किया था। आर्यन पटेल ने ऋषि राजपूत के खिलाफ कायमी कराई थी। घटना वाले दिन दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़ा सुलझाने के लिए दोनों वापस कैफे के यहां पर मिले थे, लेकिन यहां भी उनका झगड़ा हो गया और आर्यन ने ऋषि पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था। वहीं ऋषि ने आर्यन पर तीन फायर कर दिए थे, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। इस घटना में मच अफरा-तफरी का फायदा उठाकर निखिल पिस्टल लेकर फरार हो गया था। छतरपुर में होने की मिली जानकारी टीआई तारेश सोनी का कहना है कि आरोपी निखिल की तलाश जारी है। उसके छतरपुर में होने की जानकारी मिली है, जिसकी तस्दीक कराई जा रही है। साथ ही उनके छिपने के स्थान की भी जानकारी निकाली जा रही है। वारदात में इस्तेमाल की गई देसी पिस्टल की भी तलाश है, जो निखिल लेकर भाग गया था। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here