इंदौर से मुंबई के लिए स्पेशल एसी ट्रेन मंगलवार से शुरू होगी। यह ट्रेन शाम 5 बजे रवाना होगी, जो 56.3 किमी की स्पीड से 14.30 घंटे में 827 किमी का सफर तय कर मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और 3एसी में पहले ही दिन 65 फीसदी से ज्यादा सीटें फुल हो गई हैं। इस ट्रेन के शुरू होने से इंदौर-मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस और इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में यात्री दबाव काफी कम हो जाएगा और यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार को इंदौर से चलेगी। वहीं मुंबई से स्पेशल ट्रेन सोमवार को रवाना हुई, जो मंगलवार को इंदौर पहुंचेगी। फिर शाम 5 बजे ट्रेन इंदौर से रवाना होगी। इसके 45 मिनट बाद इंदौर-मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस रवाना होगी। 56.3 किमी की स्पीड से दौड़ेगी, 14.30 घंटे में पहुंचेगी मुंबई इंदौर-शारजाह फ्लाइट की बुकिंग फिर शुरू, राउंड फेयर 67 हजार रुपए तक डेढ़ महीने से ज्यादा समय से बंद इंदौर-शारजाह फ्लाइट की बुकिंग फिर शुरू हो गई है। एयरइंडिया एक्सप्रेस ने 1 मई से फ्लाइट की बुकिंग शुरू की है। फ्लाइट अब सिस्टम पर भी दिख रही है। हालांकि फ्लाइट का राउंड फेयर 60 से 67 हजार रुपए तक आ रहा है। दरअसल, ईरान-इजराइल युद्ध के कारण फ्लाइट का संचालन 27 फरवरी से बंद था। पहले 28 मार्च तक फ्लाइट निरस्त थी, लेकिन स्थितियों को देखते हुए फ्लाइट शुरू नहीं की गई थी। एयरलाइंस कंपनी से जुड़े प्रतिनिधियों के अनुसार सब ठीक रहा तो 1 मई से फ्लाइट का संचालन शुरू हो सकता है। कनेक्टिंग फ्लाइट (जानकारी एयरलाइंस कंपनी व ट्रेवल एजेंट्स एसो. के अनुसार)
