Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में खदान में नहाने गए दो दोस्त डूबे:रात तक चलता रहा...

उज्जैन में खदान में नहाने गए दो दोस्त डूबे:रात तक चलता रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, एक शव निकाला; SDRF और होमगार्ड की टीमें जुटीं

उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र के करौंदिया गांव स्थित खदान में नहाने गए दो दोस्त डूब गए। घटना सोमवार दोपहर 3 से 4 बजे की है। सोमवार शाम 5 बजे से नाबालिग दोस्तों को ढूंढने के लिए SDRF और होमगार्ड की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। खदान में 9 दोस्त नहाने गए थे, जिसमें से दो खदान से बाहर नहीं आए और लापता हो गए। रात साढ़े 10 बजे रेस्क्यू टीम ने एक नाबालिग किशोर का शव निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, सभी दोस्त खदान में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान करीब 50 फीट गहरी खदान में दो युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलने पर प्रशासन हरकत में आया और शाम करीब 5 बजे से सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में होमगार्ड और SDRF की दो टीमें लगाई गईं, जिन्होंने कई घंटों तक लगातार खोजबीन की। पानी के अंदर तलाश के लिए अंडरवाटर रेस्क्यू कैमरा का भी उपयोग किया गया। डूबने वाले किशारों की पहचान अनस (16 वर्ष), पिता हामिद, निवासी अशोकनगर, और शुभम (17 वर्ष), पिता किरण जाटव, निवासी उज्जैन के रूप में हुई है। शुभम का शव रात तक निकाला जा सका। होमगार्ड एवं SDRF जिला उज्जैन के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने बताया कि टीम ने पूरी तत्परता के साथ ऑपरेशन चलाया जा रहा है। खदान की अधिक गहराई और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के कारण बचाव संभव नहीं हो सका। देखिए रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here