Homeमध्यप्रदेशझाबुआ में तालाब में डूबे दो मासूम भाई-बहन, मौत:घर से खेत की...

झाबुआ में तालाब में डूबे दो मासूम भाई-बहन, मौत:घर से खेत की ओर निकले थे; मछुआरों के जाल में शव फंसे तब पता चला

झाबुआ जिले के ग्राम परवाड़ा में शुक्रवार शाम को तालाब में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहते थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पीएम के लिए खवासा अस्पताल भेजा है। मछली पकड़ने के दौरान जाल में फंसे मिले जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ग्रामीण धन्ना मेडा तालाब में मछली पकड़ रहे थे। जाल फेंकने पर उन्हें कुछ भारी वस्तु फंसने का अहसास हुआ। जाल बाहर खींचने पर उसमें दोनों मासूमों के शव लिपटे मिले, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। देखें 3 तस्वीरें…
खेत जाते समय तालाब में गिरने की आशंका थांदला टीआई अशोक कनेश ने बताया परवाड़ा गांव निवासी दीवान कटारा का खेत तालाब के दूसरी ओर है। आशंका जताई जा रही है कि उनके दोनों बच्चे शर्मिला (7) और शैलेश (6) शुक्रवार शाम को खेत पर जा रहे थे। इस दौरान संतुलन बिगड़ने पर दोनों पानी में गिर गए और गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूब गए। दादा-दादी के पास रहते थे मासूम जानकारी के अनुसार, बच्चों के माता-पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं। बच्चे गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहते थे। घटना के वक्त दादा-दादी किसी काम से बाहर गए हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here