Homeमध्यप्रदेशमामी के प्यार के चक्कर में मामा को मार डाला:पत्नी ने बताया...

मामी के प्यार के चक्कर में मामा को मार डाला:पत्नी ने बताया ठिकाना, भांजे ने हथौड़े से मुंह-सिर फोड़ा; 6 साल से था अफेयर

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में भांजे ने मामी के प्यार के लिए मामा की हत्या कर दी। महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। रात में पति के ठिकाने की जानकारी दी। बॉयफ्रेंड ने सिर, आंख और मुंह पर वार कर हत्या की। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रन्हाई गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रन्हाईकला निवासी विश्राम गाठे के रूप में हुई। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह किसान मुकेश दोगने के खेत पर पानी देने गए थे। करीब एक घंटे बाद रात 11 बजे उनका शव खेत के गेट के पास मिला। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे मामला संदिग्ध लगा। बेटे ने FIR दर्ज कराई, पोस्टमॉर्टम से राज खुला 15 अप्रैल 2026 को मृतक के बेटे कन्हैया गाठे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसे सूचना मिली थी कि पिता का एक्सीडेंट हुआ है। मौके पर पहुंचने पर उसने देखा कि सिर, दाहिनी आंख और मुंह पर गंभीर चोटें थीं। खून बह रहा था। बेटे ने डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि चोटें हादसे से नहीं हो सकतीं, बल्कि हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… 6 साल से मामी-भांजे का अफेयर चल रहा था जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी क्षमाबाई और भांजे अजय बिल्लौरे के बीच पिछले छह साल से अवैध संबंध थे। अजय का घर में आना-जाना लगा रहता था। इसकी पुष्टि मृतक के बेटे ने अपने बयान में की। पत्नी ने लोकेशन दी, भांजे ने मर्डर प्लान रचा पुलिस जांच में पता चला कि विश्राम गाठे इन संबंधों का विरोध करते थे। वह पत्नी के साथ मारपीट भी करते थे। इसी कारण अजय बिल्लौरे ने साथी सचिन निषोद के साथ मिलकर 14 अप्रैल 2026 को हत्या की साजिश रची। दोनों आरोपी रात करीब 8 बजे बाइक से गांव पहुंचे। नहर के पास बैठकर इंतजार किया। रात करीब 11 बजे पत्नी क्षमाबाई ने फोन कर बताया कि पति खेत की रखवाली के लिए निकल चुके हैं। मामा का इंतजार किया, फिर हथौड़े से हमला किया लोकेशन मिलने के बाद दोनों आरोपियों ने विश्राम का पीछा किया। जैसे ही विश्राम गाठे ने मुकेश दोगने के खलिहान के सामने बाइक रोकी, सचिन निषोद ने उन्हें पकड़ लिया। अजय बिल्लौरे ने लोहे के हथौड़े से सिर पर कई वार किए। मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। आरोपी बोला- मामा जान से मारने की धमकी देता था मुख्य आरोपी अजय बिल्लौरे ने पूछताछ में बताया कि मामी से अफेयर था। मामा को इसकी जानकारी लग गई थी, जिसके बाद वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। इसी डर और संबंधों में आ रही रुकावट के चलते मामा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पत्नी की भूमिका भी जांच के दायरे में एसपी शशांक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विश्राम की पत्नी ने मोबाइल से लोकेशन दी थी। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में पुष्टि होने पर हत्या के मामले में आरोपी बनाया जाएगा। फिलहाल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ………………………………. यह खबर भी पढ़ें इंदौर में पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की कराई हत्या, सुपारी किलर ने सिर से सटाकर मारी गोली मध्य प्रदेश के इंदौर पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी। वारदात में 5 लोग शामिल थे। पुलिस ने पत्नी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। मामला राऊ थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here