Homeमध्यप्रदेशकरैरा हादसे में विधायक पुत्र पर FIR, थार जब्त:टक्कर से पांच राहगीर...

करैरा हादसे में विधायक पुत्र पर FIR, थार जब्त:टक्कर से पांच राहगीर घायल हुए थे; पीड़ित बोले- किसी ने हाल तक नहीं पूछा

शिवपुरी जिले के करैरा में हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने विधायक पुत्र दिनेश लोधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी थार कार जब्त कर ली है। मामले की जांच जारी है। घटना के बाद जहां लापरवाही के आरोप लगे हैं, वहीं घायलों ने भी जनप्रतिनिधि और उनके बेटे पर हालचाल तक न लेने के आरोप लगाए हैं। घटना गुरुवार सुबह करैरा थाना क्षेत्र की है। दिनेश लोधी अपनी कार से जिम जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार में उन्होंने पहले पैदल जा रही दो महिलाओं को टक्कर मारी और उसके बाद एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कुल पांच लोग घायल हो गए। घायल शिक्षिका सीता वर्मा ने बताया कि वह अपनी सहकर्मी पूजा सोनी के साथ स्कूल जा रही थीं, तभी पीछे से आई कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर सवार संजय परिहार, आशीष परिहार और अंशुल परिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने लगाए गंभीर आरोप
घायलों का आरोप है कि घटना के बाद अब तक न तो विधायक और न ही उनके पुत्र ने उनका हालचाल जाना है। उनका कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। घटना के बाद एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दिनेश लोधी यह कहते नजर आए कि उन्होंने सायरन और हॉर्न बजाया था, लेकिन बाइक सवार रास्ते से नहीं हटे। उन्होंने एक बाइक पर तीन लोगों के सवार होने पर भी सवाल उठाए थे। विधायक बोले- जनता सर्वोपरि, कांग्रेस राजनीति न करे
मामले में विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि जनता सर्वोपरि है और वे जनता के सेवक हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले को बेवजह राजनीतिक रंग न दिया जाए। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कार जब्त, हूटर और बिना नंबर प्लेट का मामला
करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ ने बताया कि पहले अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन जांच के बाद दिनेश लोधी को आरोपी बनाया गया। उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 125 (a) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने संबंधित कार को जब्त कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि वाहन पर हूटर लगा था और वह बिना नंबर प्लेट के चलाया जा रहा था। इस मामले में अलग से चालानी कार्रवाई की जाएगी। नोटिस देकर छोड़ा, कोर्ट में पेशी होगी
बताया जा रहा है कि दर्ज धाराओं में सजा 7 साल से कम होने के कारण आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, बल्कि नोटिस देकर छोड़ा गया है। अब उन्हें कोर्ट में पेश होकर जमानत लेनी होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों का इलाज जारी है। यह भी पढ़ें… विधायक के बेटे ने थार से 5 को मारी टक्कर:हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें, आरोपी बोला- सायरन-हॉर्न बजाने पर क्यों नहीं हटे मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गुरुवार को पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने थार कार से 5 लोगों को टक्कर मारी। हादसे में बाइक सवार 3 लोग और पैदल चल रही दो महिलाएं घायल हो गईं। मामला करैरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, संजय परिहार, आशीष परिहार, अंशुल परिहार, सीता वर्मा और पूजा सोनी घायल हैं। हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सीता वर्मा और पूजा सोनी को कमर, कंधे और सिर में चोटें लगी हैं। पूरी खबर पढ़िए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here