Homeछत्तीसगढ़9वीं के छात्र ने हॉस्टल के टॉयलेट में लगाई फांसी:रिश्तेदार बोले- प्रिंसिपल...

9वीं के छात्र ने हॉस्टल के टॉयलेट में लगाई फांसी:रिश्तेदार बोले- प्रिंसिपल छोटी-छोटी बातों पर डांटते थे; NESTS ने किया सस्पेंड, FIR की मांग

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में गुरुवार सुबह 9वीं के छात्र ने हॉस्टल के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने प्रिंसिपल पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रिंसिपल छोटी-छोटी बातों पर डांटता और प्रताड़ित करता था। परिजनों ने प्रिंसिपल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, आरोपों को लेकर जब प्रिंसिपल से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के आयुक्त ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी… दरअसल, ग्राम बासीन निवासी ओमेश कुमार कंवर (15) पलाड़ी कला एकलव्य आवासीय विद्यालय में पढ़ता था और हॉस्टल में रहता था। जबकि उसके पिता खेती-किसानी करते हैं। गुरुवार सुबह बच्चों ने ओमेश की लाश टॉयलेट में फंदे से लटकते देखा और स्कूल प्रिंसिपल मनोज गुप्ता को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे प्रिंसिपल और अन्य कर्मचारियों ने ओमेश कुमार कंवर को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रिंसिपल पर प्रताड़ना का आरोप परिजनों का आरोप है कि प्रिंसिपल मनोज गुप्ता की प्रताड़ना से ओमेश मानसिक रूप से परेशान था। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले भी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर से हॉस्टल की खराब व्यवस्था की शिकायत की थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। FIR और निष्पक्ष जांच की मांग पेरेंट्स ने प्रिंसिपल मनोज गुप्ता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। हालांकि, पुलिस आत्महत्या की वजह का हर पहलू से पता लगा रही है। पुलिस आरोपों की भी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस बोली- हर पहलू से की जा रही मामले की जांच सक्ती SDOP नेश्वरी पैंकरा ने बताया कि एकलव्य स्कूल में एक छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। स्कूल के प्राचार्य ने उसे फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल सक्ती पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। ………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी: बिलासपुर में क्लास के बाद अकेले लौटी, पंखे से लटकती मिली, अनजान नंबर से कॉल आ रहे थे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पंखे से उसकी लाश लटकते मिली। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here