मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में सात साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने बच्ची का मुंह मरते दम तक दबाए रखा। मर्डर के बाद लाश भूसे के ढेर में छिपा दी। वारदात के बाद दोनों भाग गए। जानकारी के मुताबिक, बच्ची मंगलवार शाम करीब 7 बजे घर से दुकान पर सामान लेने निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजन ने तलाश शुरू की तो गांव के लोग भी साथ जुड़ गए। बच्ची को सभी मिलकर खोजने लगे। खलिहान में बच्ची का शव मिला आसपास के इलाके में काफी खोजबीन के बाद रात 9 बजे घर से 700 मीटर दूर शव मिला। लाश मिलने के बाद परिजन ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही ऊन थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ऊन थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी के मुताबिक, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खरगोन जिला अस्पताल भेजा गया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई। बच्ची को बहाने से अपने पास बुलाया पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बच्ची को बहाने से अपने पास बुलाया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। पहचान छुपाने के लिए गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात छिपाने के लिए शव छिपा दिया गया। समाज ने फांसी की मांग की समाज प्रतिनिधि बलिराम वर्मा ने कहा कि वारदात के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए, ताकि आगे कोई भी अपराधी इस तरह का अपराध करने की सोचे भी न। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया एडिशनल एसपी शकुंतला रहर के मुताबिक, दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया था। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गई। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ………………………………………….. यह खबर भी पढ़ें भोपाल में डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से रेप भोपाल में पांच साल की किंडरगार्डन छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। वारदात को 75 वर्षीय पड़ोसी एडवोकेट ने अंजाम दिया। हबीबगंज थाने की एसआई मुक्ता शर्मा के मुताबिक, घटना 3 मई की है। पीड़िता के पिता डिफेंस ऑफिसर हैं। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
