मध्यप्रदेश के नीमच में मां के पास सो रहे 7 महीने के बच्चे को जहरीले सांप ने दो बार डस लिया। बच्चा पहली बार रोया तो मां ने इसे सामान्य रोना समझकर दूध पिलाया और सुला दिया। दूसरी बार बच्चे के रोने पर सांप वहां से जाने लगा और मां के हाथ से टकराया। तब उसे घर में सांप होने और बच्चे को डसने का पता चला। बच्चे को जिला अस्पताल ले गए परिजन घटना मंगलवार (15 सितंबर) तड़के करीब 5 बजे की है। सुठोली रामनगर निवासी श्यामलाल बंजारा का बेटा दिव्यांश अपनी मां के साथ बिस्तर पर सो रहा था। सांप के दूसरी बार डसने के बाद बच्चे की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान दोपहर करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंपा पुलिस चौकी की टीम को सूचना मिलने पर बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया। गुरुवार शाम शव परिजन को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार और गांव में मातम है।
