Homeमध्यप्रदेश55 एकड़ में बनेगा मां बगलामुखी देवी लोक:85.40 करोड़ से पहले चरण...

55 एकड़ में बनेगा मां बगलामुखी देवी लोक:85.40 करोड़ से पहले चरण में मंदिर कॉरिडोर, यज्ञशाला बनेगी; CM आज करेंगे भूमिपूजन

आगर-मालवा के नलखेड़ा में विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर परिसर में 55 एकड़ क्षेत्र में मां बगलामुखी देवी लोक का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को 26 अक्टूबर को इसके प्रथम चरण के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। पहले चरण में 85.40 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। देवी लोक में मुख्य मंदिर का शिखर 108 फीट ऊंचा बनाया जाएगा। मंदिर का निर्माण 2,800 वर्गमीटर क्षेत्र में होगा। इसमें गर्भगृह, ऊपरी संरचना और पत्थर की क्लैडिंग का काम शामिल है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर कॉरिडोर और प्रांगण विकसित किए जाएंगे। परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के लिए 220 यज्ञशालाएं बनाई जाएंगी। वहीं, गौसेवा के लिए 625 वर्गमीटर क्षेत्र में गौशाला का निर्माण प्रस्तावित है। विशिष्ट अतिथियों के लिए वीवीआईपी भवन बनाया जाएगा। पूरे 55 एकड़ परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल और श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए चार भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। पार्किंग से लेकर फसाड लाइटिंग तक की व्यवस्था देवी लोक में चारपहिया वाहनों और बसों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। इसके अलावा शौचालय ब्लॉक, उद्यान और हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। परिसर में आंतरिक एवं बाहरी विद्युत व्यवस्था, फसाड लाइटिंग, प्लंबिंग और अग्निशमन जैसी सुविधाएं भी विकसित होंगी। लखुंदर नदी के किनारे स्थित मां बगलामुखी मंदिर दस महाविद्याओं में से एक है। देवी लोक के निर्माण से नलखेड़ा में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना रविवार को नलखेड़ा पहुंचे। उन्होंने मंच, पंडाल, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, बिजली और सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क समतल कराने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए सुरक्षा पॉइंट पर कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here